---Advertisement---

Mahindra Bolero Neo Plus SUV में आराम से बैठ सकेंगे 9 लोग, अपकमिंग कार की खूबियां जानकर आप भी रह जाएंगे दंग!

Mahindra Bolero Neo Plus: अगर आप बड़ी फैमिली के लिए कार खोज रहे हैं तो आपको यहां से अच्छी जानकारी मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 13, 2023 12:24 अपराह्न

Mahindra Bolero Neo Plus
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Bolero Neo Plus: भारत में बड़ी परिवार अक्सर ज्यादा सीटों वाली कार को चुनते हैं। इनमें महिंद्रा, टाटा और मारुति की कई गाड़ियां लोगों को अच्छा विकल्प देती हैं। मगर इसके बाद भी कई लोगों को अपनी पूरी फैमिली के साथ कही आने-जाने में परेशानी होती है। अगर आप किसी बड़ी कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो महिंद्रा जल्द ही आपकी समस्या हल कर सकती है। जी हां, महिंद्रा अपनी एक दमदार बड़ी गाड़ी पर काम कर रही है। महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस (Mahindra Bolero Neo Plus) कार में 9 लोग एकसाथ आराम से बैठ सकेंगे। चलिए देखते हैं कि इसमें क्या खूबियां मिल सकती हैं।

Mahindra Bolero Neo Plus की अनुमानित खूबियां

आपको जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा कंपनी बोलेरो नियो प्लस का अपडेटेड वर्जन जल्द ही लाने वाली है। इस कार में आऱाम से 9 लोग बैठ पाएंगे। साथ ही इसमें कई एडवांस फीचर्स भी मिल सकते हैं।

इसमें एलईडी हैडलैंप, एलईडी टेललैंप, रिवाइज्ड बंपर दिया जा सकता है। स्कॉयर व्हील आर्चीज के साथ नए डिजाइन के 16 इंच के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। बोलेरो नियो प्लस कार में 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर विंडो सेंट्रल लॉकिंग, फ्रंट ड्यूल एयरबैग्स, 6 स्पीकर, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Mahindra Bolero Neo Plus का संभावित पावरट्रेन

महिंद्रा की अपकमिंग कार में 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया जा सकता है। ये 118bhp की पावर और 280nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ लाया जा सकता है।

इस कार का सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga, Maruti XL6 और Kia Carens से हो सकता है। महिंद्रा की ये अपकमिंग कार 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आ सकती है। ये गाड़ी 2024 की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। मगर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

2026 Yamaha Fascino 125

अप्रैल 16, 2026

Mahindra Thar Facelift

अप्रैल 16, 2026

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026