---Advertisement---

Mahindra Bolero New Facelift: डिजाइन से नहीं हटेंगी नजरें! दिल चुरा सकते हैं स्मार्ट इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे हाईटेक फीचर्स

Mahindra Bolero New Facelift: महिंद्रा की अपकमिंग एसयूवी में अनोखा डिजाइन दिया जा सकता है। इस गाड़ी में स्मार्ट इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे हाईटेक फीचर्स मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 23, 2025 12:00 अपराह्न

Mahindra Bolero New Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Bolero New Facelift: पावरफुल लुक के साथ दमदार इंजन, महिंद्रा की कारों को खास बनाता है। महिंद्रा इन दिनों इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी हुई है। मगर कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि देसी कार कंपनी महिंद्रा बोलेरो नई फेसलिफ्ट गाड़ी पर काम कर रही है। Mahindra Bolero Facelift 2025 का डिजाइन काफी यूनिक रह सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महिंद्रा बोलेरो फेसलिफ्ट 2025 में अनोखे स्टाइल में एलईडी हैडलैंप के साथ फ्रंट फ्रेशिया मिल सकता है। वहीं, साइड पैनल पर शार्प बॉडी लाइन और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जाने की संभावना है।

Mahindra Bolero New Facelift में मिल सकता है अनोखा डिजाइन

लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो बताया गया है कि अपकमिंग एसयूवी महिंद्रा बोलेरो नई फेसलिफ्ट में एक नहीं, बल्कि कई स्मार्ट फीचर्स मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Mahindra Bolero Facelift 2025 में काफी सुविधाजनक इंटीरियर आने की संभावना है। इंटीरियर में मॉर्डन लुक के साथ डैशबोर्ड और स्टाइलिश डिजाइन में सीट्स दी जा सकती है।

वहीं, लीक खबरों में दावा किया गया है कि इस एसयूवी में स्मार्ट इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया जा सकता है, जिसमें वाहन की पूरी डिटेल जैसे ट्रिप डिटेल, फ्यूल एफिशियंसी, नेविगेशन आदि एक क्लिक पर सामने आ जाएगी। इसके साथ ही महिंद्रा बोलेरो फेसलिफ्ट 2025 गाड़ी में पहले से बड़ा और एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। इसमें एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, कॉल और मैसेज अलर्ट की सुविधा दी जा सकती है।

स्पेक्समहिंद्रा बोलेरो नई फेसलिफ्ट की संभावित डिटेल्स
इंजन2.2 लीटर डीजल
पावर130bhp
टॉर्क320nm
ट्रांसमिशन6 स्पीड

महिंद्रा बोलेरो नई फेसलिफ्ट में धूम मचाएगा mHawk डीजल इंजन!

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अपकमिंग Mahindra Bolero New Facelift गाड़ी में दमदार इंजन आने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन धांसू पावर के साथ आ सकता है। यह 130bhp की ताकत और 320nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल के साथ 7 स्पीड DCT ट्रांसमिशन मिल सकता है।

अपकमिंग Mahindra Bolero Facelift 2025 गाड़ी में 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव दोनों विकल्प मिल सकते हैं। लीक के मुताबिक, महिंद्रा बोलेरो फेसलिफ्ट 2025 गाड़ी में 210mm का ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ अपग्रेडिड सस्पेंशन आने की संभावना है। ऐसे में इस गाड़ी से ऑफ रोडिंग करने में काफी आसानी हो सकती है। इसकी कीमत 10 लाख रुपये के करीब रह सकती है। फिलहाल इस बारे में कंपनी ने कुछ भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026