---Advertisement---

Mahindra Scorpio N Facelift: बड़ा खुलासा! अपडेटेड और ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ सड़कों पर मचाएगी तूफान, क्या 15 अगस्त पर मिलेगा सरप्राइज?

Mahindra Scorpio N Facelift: इस समय भारतीय कार बाजार में फेसलिफ्ट गाड़ियों का टाइम चल रहा है। ऐसे में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट एसयूवी भी जल्द ही धमाका कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 11, 2026 3:50 अपराह्न

Mahindra Scorpio N Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Scorpio N Facelift: साल 2026 को लेकर महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बड़ी योजना तैयार की है। हालिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि देसी कार कंपनी जल्द ही अपनी धाकड़ एसयूवी महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को नए कलेवल और रंग-रूप में उतारने की तैयारी कर रही है। अपकमिंग महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट एसयूवी को लेकर बताया जा रहा है कि इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इंटरनेट पर इसकी कई खूबियां डिजाइन की डिटेल हो-हल्ला मचा रही हैं।

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट आते ही सड़कों पर करेगी राज

ताजा रिपोर्ट्स पर गौर करें, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट एसयूवी पूरी तरह से नई गाड़ी नहीं होगी। कार कंपनी इसे बेहतर बनाकर फिर से भारतीय मार्केट में उतार सकती है। इसमें आगे की तरफ नई शेप की स्टाइलिश ग्रिल, नए डिजाइन की एलईडी हेडलाइट और एलईडी डीआरएलएस जोड़े जा सकते हैं। साथ ही नए लुक में अलॉय व्हील्स आ सकते हैं। वहीं, बैक साइड पर नई शेप में एलईडी टेललाइट और रियर स्पॉइलर आने की उम्मीद है। कुल मिलाकर लुक पहले जैसा दमदार रहेगा, लेकिन ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम नजर आ सकता है।

वहीं, इसके अंदरुनी फीचर्स की बात करें, तो इसमें बड़ा 10.25–12.3 इंच टचस्क्रीन फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, धाकड़ साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स और ज्यादा कम्फर्ट फीचर्स, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, पावर विंडो, एबियंट लाइटिंग, वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो और स्मार्ट नेविगेशन खूबियां देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में केबिन अब ज्यादा टेक लोडेड और लग्जरी हो सकता है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट सेफ्टी और परफॉर्मेंस में होगी जानदार

उधर, अपकमिंग महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट एसयूवी की सुरक्षा की बात करें, तो इसमें मौजूद बेसिक सेफ्टी खूबियों के साथ नए टेक शामिल किए जा सकते हैं। इसमें 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएससी, हिल होल्ड कंट्रोल, चाइल्ड सीट माउंट, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडीएएस पैक भी जोड़ने की योजना है। वहीं, इसमें पुरानी इंजन क्षमता पर ही भरोसा रखा जा सकता है, ऐसे में इसमें 2 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल पावरट्रेन का विकल्प देखने को मिल सकता है। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों का ऑप्शन आने की संभावना है।

कब होगी लॉन्च और क्या है लीक प्राइस?

ताजा लीक्स की मानें, तो महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट एसयूवी को 15 अगस्त 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की योजना है। इसका संभावित दाम 13.80 लाख रुपये से लेकर 24.80 लाख रुपये एक्सशोरूम रखा जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026