---Advertisement---

Mahindra Thar 5-door की लीक खूबियों ने मार्केट में मचाई सनसनी! जानें 3 डोर से कितनी अलग होगी ये ऑफरोड SUV

Mahindra Thar 5-door: महिंद्रा कंपनी की आने वाली थार 5 डोर को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। ऐसे में इसकी कुछ स्पेशल डिटेल लीक हुई है। आप भी जानें ये गाड़ी 3 डोर से कितनी अलग हो सकती है।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 10, 2023 7:09 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 9:25 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Thar 5-door: देश की लोकप्रिय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने मजबूत वाहनों के लिए काफी मशहूर है। महिंद्रा की गाड़ियों में स्टाइल के साथ ही सेफ्टी फीचर्स का भी काफी ध्यान रखा जाता है। कार बाजार में महिंद्रा अपनी 3 डोर वाली थार को लेकर काफी चर्चा में रही। ऐसे में अब महिंद्रा थार 5 डोर (Mahindra Thar 5-door) की जानकारियां सामने आई लगी है। जी हां, हाल ही महिंद्रा थार 5 डोर को टेस्टिंग के दौरान कैप्चर किया गया है। ऐसे में इसकी कुछ खास खूबियों की डिटेल का पता लगा है। जानिए क्या है पूरी जानकारी।

Mahindra Thar 5-door की लीक हुई एक्सटीरियर डिटेल

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महिंद्रा थार 5 डोर में एलईडी हैडलैंप दिए जाएंगे। ये सर्कुलर शेप में हो सकते हैं। साथ ही रेक्टाएंगल एलईडी DRLS भी मिलेंगे। आपको बता दें कि महिंद्रा थार 3 डोर में हेलोजीन हैडलैंप मिलते हैं। थार 5 डोर के फ्रंट में नई एच शेप में ग्रिल दी जाएगी। इसका आगे का फ्रंट काफी बड़ा होगा। इस वजह से इसका डिजाइन खुलकर शोकेस हो सकेगा।

Mahindra Thar 5-door की संभावित इंटीरियर खूबियां

थार 5 डोर के इंटीरियर की बात करें तो इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसमें 10.25 इंच की लार्ज स्क्रीन दी जा सकती है। साथ ही नए ग्राफिक और बेहतर इंटीरियर थीम मिलेगी। इस थार में सेंट्रल आर्मरेस्ट के साथ सिंगल पेन सनरुफ मिलने का दावा किया जा रहा है।

Mahindra Thar 5-door का अनुमानित इंजन

फीचर्सMahindra Thar 5-door की संभावित डिटेल
इंजन2 लीटर पेट्रोल- 2.2 लीटर डीजल इंजन
पावर150bhp-128bhp
टॉर्क250nm-350nm
ट्रांसमिशन6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टार्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक

थार 5 डोर में दमदार इंजन मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें 2 लीटर का पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टार्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। इसकी कीमत 20 लाख के करीब हो सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026

Leave a Comment