---Advertisement---

Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक कार टाटा ईवी के लिए बनी चलता-फिरता सिर दर्द, बजट में मिल रहा लग्जरी इंटीरियर और फीचर, रेंज के आगे सब फेल!

Mahindra XEV 9S: महिन्द्रा ने 7 सीटर महिंद्रा एक्सईवी 9एस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 26 नवंबर को लॉन्च किया है। इस गाड़ी ने आते ही टाटा ईवी को लिए चुनौती खड़ी कर दी है। आज हम आपको बजट में लग्जरी फीचर देने वाली गाड़ी के बारे में बता रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 29, 2025 3:34 अपराह्न

Mahindra XEV 9S
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra XEV 9S: देश की जानी-मानी ऑटो कंपनी महिन्द्रा ने 7 सीटर महिंद्रा एक्सईवी 9एस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 26 नवंबर को लॉन्च किया है। जैसे ही ये गाड़ी आयी वैसे ही इसके प्रीमियम फीचर्स और इंटीरियर पर लोगों की नजर अटक गई। इस कार को कंपनी ने 20 से 30 लाख की ऑन रोड कीमत में पेश किया है। ईवी सेगमेंट में लंबे समय से टाटा का जलवा बना हुआ है। लेकिन लगता है कि, इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के जरिए महिन्द्रा ने टाटा कंपनी सहित ऑटो मार्केट में मौजूद उन तमाम कंपनियों को झटका दिया है, जिनकी इलेक्टिक गाड़ियों की पहले से ही सेल हो रही है।

Mahindra XEV 9S की कीमत और बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

महिंद्रा एक्सईवी 9एस इलेक्ट्रिक एसयूवी एक 20 से 30 लाख की कीमत में पेश हुई शानदार गाड़ी है। महिन्द्रा की इस 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी को पावरफुल इसकी 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh की बैटरियां बनाती हैं। इन पावरफुल बैटरियों से गाड़ी को 600 से 679 किलोमीटर तक दौड़ाया जा सकता है। लंबे सफर के लिए ये गाड़ी एक बेस्ट ऑप्शन है। इन बैटरी पर ये 140kW और 180kW के DC फास्ट चार्जर से लैस है। इन चार्जर से ये गाड़ी जल्दी चार्ज होगी।

महिंद्रा एक्सईवी 9एस ईवी का अट्रेक्टिव लुक

महिंद्रा एक्सईवी 9एस ईवी अपने लुक के कारण चर्चा में बनी हुई है।इस ईवी को लग्जरी डायनेमिक अलॉय व्हील्स , पैनोरमिक सनरूफ, सिग्नेचर LED DRLs, क्लोज्ड ग्रिल, LED हेडलैंप और वेंटिलेटेड सीट्स बनाती हैं। इनकी आगे और पीछे की सीटों के बीच काफी स्पेस है। 7 सीट होने के बाद भी इसमें महंगी गाड़ियों की तरह ज्याद स्पेस मिल रहा है। अपनी इन्हीं खूबियों के कारण इसे मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक बताया जा रहा है।

महिन्द्रा की 7 सीटर एसयूवी के स्मार्ट फीचर्स

महिन्द्रा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को सबसे अलग इसके स्मार्ट फीचर्स बनाते हैं। इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन और डिजिटल क्लस्टर दिया गया है। इसमें एडवांस कनेक्टेड फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इस कार को महंगा बनाते हैं अमेरिकन कंपनी हरमन कार्डन का म्यूजिक सिस्टम, जिसकी मदद से एक बेस वाला म्यूजिक साउंड सुना जा सकता है। गाड़ी में बैठे लोगों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए इसमें EPB ऑटो-होल्ड और सिर को रेस्ट देने के लिए हेडरेस्ट दिए गए हैं। इससे यात्रियों को किसी भी तरह की पेरशानी नहीं होगी।

महिंद्रा एक्सईवी 9एस कितनी सुरक्षित है?

महिन्द्रा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में सेफ्टी के लिए रेन सेंसिंग वाइपर के साथ सात एयरबैग, लेवल-2 ऑटोनॉमस असिस्टेंस ड्राइविंग फीचर्स,ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, हिल-होल्ड असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर के साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम बनाता है। ये यात्री की सुरक्षा के लिए काफी अच्छे फीचर्स माने जाते हैं। महिंद्रा एक्सईवी 9एस इलेक्ट्रिक एसयूवी का मुकाबला टाटा हैरियर ईवी, कैरेन्स क्लाविस ईवी और बीवाईडी ईमैक्स 7 जैसी गाड़ियों से है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Classic 350

जुलाई 16, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026