---Advertisement---

Maruti Ertiga और Kia Carens का खेल होगा खत्म! 9 सीटर Mahindra Bolero Neo Plus की खूबियां जानकर रह जाएंगे दंग

Mahindra Bolero Neo Plus: देश की देसी कार मेकर महिंद्रा अपनी बड़ी गाड़ियों के लिए जानी जाती है। भारत में बड़ी फैमिली वाले लोग अक्सर 7 सीटर कारों को तरजीह देते हैं। ऐसे में अगर आपकी फैमिली भी बड़ी है तो आपके लिए महिंद्रा जल्द ही एक बड़ी एमपीवी ( मल्टी पर्पज व्हीकल) कार लाने ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 13, 2023 1:10 अपराह्न

Mahindra Bolero Neo Plus
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Bolero Neo Plus: देश की देसी कार मेकर महिंद्रा अपनी बड़ी गाड़ियों के लिए जानी जाती है। भारत में बड़ी फैमिली वाले लोग अक्सर 7 सीटर कारों को तरजीह देते हैं। ऐसे में अगर आपकी फैमिली भी बड़ी है तो आपके लिए महिंद्रा जल्द ही एक बड़ी एमपीवी ( मल्टी पर्पज व्हीकल) कार लाने वाली है। जी हां, महिंद्रा की Mahindra Bolero Neo Plus 9 सीटर कार होगी। ऐसे में जब से इस कार की जानकारी सामने आई है, तभी से इसके बारे में तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस कार के आने से एकसाथ 9 लोग इस कार में आराम से बैठ पाएंगे। जानिए क्या है इसकी विशेषताएं।

Mahindra Bolero Neo Plus की अनुमानित जानकारी

खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस पर काफी तेजी से काम कर रही है। फिलहाल ये कार डेवलेपमेंट स्टेज पर है और इसमें कई खास अपडेट दिए जाएंगे। ये भी दावा किया जा रहा है कि इस 9 सीटर कार में कई खासियत दी जाएंगी। इसके अलावा ये कार अपने सेगमेंट में सबसे सस्ती होगी। बताया जा रहा है कि महिंद्रा इस कार को तीन वेरिएंट में उतार सकती है। इसमें दो तरह का सीटिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसमें 7 सीटर और 9 सीटर शामिल है।

ये भी पढ़ें: Electric Car खरीदने से पहले इन 5 नुकसान को जान लीजिए, वरना जिंदगीभर रह जाएगा इसका मलाल

Mahindra Bolero Neo Plus में हो सकती हैं ये खूबियां

इस कार के रियर सेक्शन में एक्सट्रा सीट और स्पेस दिया जाएगा। इसमें बड़े टेलगेट्स और रिवाइज्ड बंपर दिया जाएगा। इस कार के इंटीरियर की बात करें तो दावा किया जा रहा है कि इसमें पावर्ड विंडो, रियर वाइपर, रियर डिफॉगर, 6 स्पीकर सेटअप के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और एलईडी लाइट्स दी जाएगी।

फीचर्सMahindra Bolero Neo Plus
इंजन1.5 लीटर
ताकत100bhp
टॉर्क260nm

Mahindra Bolero Neo Plus का संभावित पावरट्रेन

इस कार में 1.5 लीटर mHawk डीजल इंजन दिया जा सकता है। ये 100bhp की ताकत और 260nm टॉर्क देगा। इसमें मैनुअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है। इस कार की एक्सशोरूम कीमत 10 से 12 लाख रुपये हो सकती है। इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा, मारुति सुजुकी एक्सएल6, किआ केरेंस और टोयोटा इनोवा से हो सकता है। ये कार साल 2025 के अंत तक लॉन्च हो सकती है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें: 8GB रैम और 50MP कैमरे के साथ मार्केट में आग लगा देगा Nokia G42 5G फोन! इस खूबी से हो जाएगा प्यार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026