---Advertisement---

Maruti Suzuki Baleno vs Fronx: हैचबैक और एसयूवी में से किसमें मिलेगी ज्यादा माइलेज, मिनटों में जानें बड़ा फर्क

Maruti Suzuki Baleno vs Fronx: मारुति की दो कारों में से किसे खरीदने पर मिलेगी अधिक माइलेज। इस आर्टिकल में जानिए पूरा अंतर।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 2, 2023 3:00 पूर्वाह्न | Updated: मई 5, 2023 11:28 अपराह्न

Maruti Suzuki Baleno vs Fronx
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Baleno vs Fronx: इंडियन ऑटो बाजार में इस वक्त एसयूवी की मांग काफी अच्छी बनी हुई है। मगर इसके बाद भी कई कंपनियों की हैचबैक कारें अपना परचम लहरा रही हैं। हम बात कर रहे हैं भारत की दिग्गज कार मेकर मारुति सुजुकी की। मारुति सुजुकी ने अभी कुछ समय पहले ही अपनी नई बलेनो (Maruti Suzuki Baleno vs Fronx) को पेश किया था। इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स से है। ऐसे में जानिए क्या है इन दोनों कारों में बड़ा अंतर।

Maruti Suzuki Baleno

मारुति की इस फेमस हैचबैक कार में काफी शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इस 5 सीटर कार के 6 वेरिएंट उपलब्ध हैं। इसके फेसलिफ्ट वर्जन में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है। कंपनी ने इसमें 89bhp की ताकत और 113nm का टॉर्क दिया है। मारुति ने इस कार में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है। आपको बता दें कि इस कार का सीएनजी कार का वेरिएंट भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: Hero, Bajaj और TVS की ये मजबूत बाइक्स देखते ही खरीद लेते हैं लोग! माइलेज की कही जाती हैं बादशाह

इस कार में 16 इंच के ड्यूल टोन अलॉय व्हील दिए हैं। इसमें एलईडी हैडलैंप्स, एलईडी फॉग लाइट्स, डीआरएल और एलईडी टेल लाइट्स दी गई हैं। इस कार में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग्स, एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.61 लाख रुपये है। वहीं, इसका टॉप मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 9.88 लाख रुपये है।

Maruti Suzuki Fronx

मारुति की फ्रॉन्क्स एक शानदार एसयूवी कार है। इस कार में 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं। 4 सिलेंडरों के साथ इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये कार 89bhp की ताकत और 113nm टॉर्क पैदा करती है। कंपनी ने इस कार में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है।

मॉडलMaruti Suzuki BalenoMaruti Suzuki Fronx
इंजन1197cc998cc
ताकत89bhp89bhp
टॉर्क113nm113nm
ट्रांसमिशन5 स्पीड मैनुअल5 स्पीड मैनुअल
माइलेज22.94KM20.01KM

इस एसयूवी में एलईडी हैडलैंप्स, एलईडी टेल लाइट्स, 16 इंच के ड्यूल टोन अलॉय व्हील दिया गया है। इसमें सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, 360 रिवर्स कैमरा, एप्पल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.47 लाख रुपये है। इसका टॉप मॉडल 13.14 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत के साथ आता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026

Leave a Comment