---Advertisement---

आने वाले 6 महीने में बदल जाएगा Toll Collection का तरीका, Nitin Gadkari ने बताया क्या है नई तकनीक

Toll Collection: देश के मौजूदा टोल सिस्टम में आने वाले 6 महीने के भीतर बदलाव देखने को मिल सकता है। नितिन गडकरी ने बताया है कि सरकार टोल वसूलने की नई तकनीक पर विचार कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 25, 2023 6:01 अपराह्न

Toll Collection
Follow Us
---Advertisement---

Toll Collection: भारत में एक बार फिर से टोल वसूलने (Toll Collection) का सिस्टम बदलने वाला है। देश के हाईवे पर मौजूदा टोल प्लाजा हटने जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी सड़क पर अपनी गाड़ी लेकर निकलते हैं तो आपके लिए ये खबर काफी जरूरी है। भारत सरकार आने वाले 6 महीने में नया टोल सिस्टम लाएगी। अभी देश के हाईवे पर फास्टैग से भुगतान किया जाता है। सरकार जल्द ही इस नई तकनीक पर अमल करेगी।

जानिए क्या है नया Toll Collection सिस्टम

सरकार जीपीएस आधारित टोल टैक्स कलेक्शन सिस्टम को लागू करेगी। वाहन चालक की नंबर प्लेट से अब टोल वसूला जाएगा। केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी दी। नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार का इस कदम का मकसद राजमार्गों पर वाहनों को जाम से बचाना है। वहीं, वाहन चालकों से हाईवे पर तय की गई दूरी का सही टोल वसूलना है।

ये भी पढ़ें: Karnataka Elections: कांग्रेस के 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, खड़गे के बेटे को मिला टिकट…देखें पूरी लिस्ट

Nitin Gadkari ने बताई क्या है नई तकनीक

नितिन गडकरी ने आगे कहा कि सरकार मौजूदा टोल प्लाजों की जगह नई तकनीक पर विचार कर रही। जीपीएस आधारित टोल कलेक्शन समेत नई टोल कलेक्शन तकनीक अगले 6 महीने में आ जाएगी। नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय पहले ही इस तकनीक पर परीक्षण का काम शुरू कर चुका है। उन्होंने कहा कि अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अभी कुछ ऐसे कैमरे लगाए गए हैं, जो ऑटोमेटिक नंबर प्लेट को रीड करने में समर्थ है। इसमें वाहनों को रूकने की जरूरत नहीं होती है।

टोल प्लाजा पर घटा टाइम

साल 2018-19 के दौरान टोल प्लाजा पर वाहनों को औसतन 8 मिनट का इंतजर करना पड़ता था। मगर फास्टैग सिस्टम के आने के बाद इसमें काफी कमी आई है। 2021-2022 में ये समय घटकर 47 सेकेंड रह गया। हालांकि, कुछ जगहों पर पीक ऑवर्स के दौरान अभी भी काफी समय लग जाता है।

ये भी पढ़ें: Adani Group: दुनिया के Top 25 अमीरों की सूची से भी गौतम अडानी हुए बाहर, लगातार गिर रहे हैं कंपनियों के शेयर

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Moto G Max

अगस्त 14, 2026

Hero Xtreme 125R

अगस्त 13, 2026

Vivo X500

अगस्त 13, 2026

Google Pixel 11 Pro

अगस्त 13, 2026

Hyundai Exter Knight Edition

अगस्त 12, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

अगस्त 12, 2026