---Advertisement---

MG Motor लाने वाली है नई EV कार, सुपर कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ मिल सकती है तूफानी रेंज

MG Motor EV: इंडियन कार बाजार इस समय अच्छी सेल के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में कई देसी और विदेशी कंपनियां बाजार में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने का काम कर रही हैं। इस लिस्ट एमजी मोटर्स का भी नाम शामिल है, जी हां कुछ साल पहले ही एमजी मोटर्स ने भारतीय कार मार्केट ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 22, 2023 12:21 अपराह्न

MG Motor EV
Follow Us
---Advertisement---

MG Motor EV: इंडियन कार बाजार इस समय अच्छी सेल के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में कई देसी और विदेशी कंपनियां बाजार में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने का काम कर रही हैं। इस लिस्ट एमजी मोटर्स का भी नाम शामिल है, जी हां कुछ साल पहले ही एमजी मोटर्स ने भारतीय कार मार्केट में एंट्री ली थी। एमजी ने बेहद ही कम वक्त में ग्राहकों के बीच एक अच्छी पहचान बना ली है। एमजी की लेटेस्ट ईवी कार (MG Motor EV) कॉमेट बीते महीने सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही।

MG Motor की नई EV कार

ऐसे में अब ऑटो बाजार में एक बड़ी खबर चल रही है। बताया जा रहा है कि एमजी मोटर्स एक नई इलेक्ट्रिक कार पर तेजी से काम कर रही है। इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने एक नए डिजाइन को पेटेंट करवाया है। खबरों की मानें तो एमजी की अपकमिंग ईवी माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में आ सकती है।

MG Motor EV की जानकारी

बताया जा रहा है कि नई एमजी कार का डिजाइन कॉमेट ईवी से बेहतर और मजबूत होगा। आपको बता दें कि एमजी मोटर्स आने वाले पांच सालों में कई ईवी कारों को पेश करने वाली है। इस लिस्ट में नई माइक्रो ईवी का नाम भी शामिल है।

क्या है MG Motor की योजना

मालूम हो कि एमजी मोटर्स ने अपने निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिए 5000 करोड़ का निवेश किया है। इसके साथ ही कंपनी आने वाले समय में हाइड्रोजन इंजन वाली कारों पर भी काम करेगी। कंपनी की योजना है कि आने वाले 5 सालों में इंडियन मार्केट में अपनी हिस्सेदारी में इजाफा किया जाए। एमजी की आने वाली नई कारों के बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026