---Advertisement---

Nissan Gravite: आ गई बड़ी फैमिली के लिए मॉर्डन एसयूवी, खरीदने के लिए इन 3 खूबियों को नहीं कर सकते नजरअंदाज; कंपनी दे रही यह खास ऑफर

Nissan Gravite: जापानी कार कंपनी ने निसान ग्रेविट एमपीवी को दमदार डिजाइन और हाईटेक खूबियों के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें एक खास ऑफर भी मिल रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 18, 2026 1:45 अपराह्न

Nissan Gravite
Follow Us
---Advertisement---

Nissan Gravite: जापानी वाहन कंपनी निसान इंडिया ने अपनी दमदार कॉम्पैक्ट एमपीवी निसान ग्रेविट को आधुनिक डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। ऐसे में अगर आप होली से पहले किसी बड़ी गाड़ी को घर लाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह गाड़ी आपके लिए परफैक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। कंपनी ने बताया है कि इसका सीटिंग सिस्टम 5 और 2 यानी 7 लोगों के लिए है। ऐसे में इसमें बड़ा परिवार आसानी से एडजस्ट हो सकता है।

Nissan Gravite का लुभावना स्टाइल

कार कंपनी के अनुसार, निसान ग्रेविट गाड़ी में आकर्षक डिजाइन देखने को मिलता है। इसके फ्रंट फ्रेशिया में बड़ी ग्रिल, नए लुक का बंपर, एलईडी हेडलैंप और 15 इंच के स्टील व्हील्स दिए गए हैं। साथ ही रियर पैनल पर एलईडी टेललैंप और दमदार स्पॉइलर मिलता है।

निसान ग्रेविट गाड़ी में दमदार फीचर्स

वहीं, निसान ग्रेविट एमपीवी के इंटीरियर की बात करें, तो कंपनी ने स्टाइलिश डैशबोर्ड थीम, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, वायरलेस चार्जिंग, ड्यूल डैश कैम, एबियंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर, रेन सेंसर वाइपर और क्रूज कंट्रोल जैसी खूबियां मिलती हैं। साथ ही सेफ्टी के लिए एबीएस के साथ ईबीडी, टीपीएमएस और ईएससी जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

कितना धाकड़ है पावरट्रेन

इसके इंजन की बात करें, तो कंपनी ने इसमें 1 लीटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है। इसका इंजन 75ps की ताकत और 96Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स दिया गया है।

क्या है प्राइस और कंपनी का ऑफर

कार मेकर ने दावा किया है कि निसान ग्रेविट एमपीवी में 5 साल तक जीरो सर्विस लागत रहेगी। वहीं, इसका प्राइस 5.65 लाख रुपये एक्सशोरूम दाम रखा गया है। बता दें कि इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में ग्राहक इस गाड़ी को 11000 रुपये की राशि पर बुक कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026