---Advertisement---

ऑटो बाजार में दस्तक देने आ रही Nissan की Kicks कार, इन सेफ्टी फीचर से सबको करेगी फेल

New Nissan Kicks: जापानी वाहन निर्माता कंपनी Nissan इन दिनों एक बार फिर चर्चाओं में है। वजह है उसके नए मॉडल Nissan Kicks को लेकर की जाने वाली तैयारी। कंपनी के इस मॉडल को लेकर कुछ क्लिप्स वायरल हुए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 28, 2023 10:28 पूर्वाह्न

Nissan Kicks
Follow Us
---Advertisement---

New Nissan Kicks: जापानी वाहन निर्माता कंपनी Nissan इन दिनों एक बार फिर चर्चाओं में है। वजह है उसके नए मॉडल Nissan Kicks को लेकर की जाने वाली तैयारी। कंपनी के इस मॉडल को लेकर कुछ क्लिप्स वायरल हुए हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही कंपनी भारतीय ऑटो बाजार में एक बार फिर अपने मॉडल Kicks को अपडेट कर लॉन्च कर सकती है। बता दें कि कंपनी ने इसे पहले भी लॉन्च किया था लेकिन क्रेटा और सेल्ट्स के सामने इन गाड़ियों की बिक्री काफी कम थी। जिसके बाद कंपनी ने इस यूनिट के एसयूवी को बेचना बंद कर दिया।

नये लुक के साथ नजर आ रही Kicks

खबरों की माने तो Nissan Kicks अब नये मॉडल के तर्ज पर नजर आ सकती है। भारतीय किक्स से अलग हटकर बने इस किक्स में बहुत कुछ अलग है। इसके कोड नेम की बात करे तो भारत में इसका कोड नेम D15 दिया गया है जबकि बात ग्लोबल रेंज पर करे तो इसे P15 कोड नेम दिया गया है।

ये हो सकती है संभावित डिज़ाइन

डिज़ाइन को लेकर कंपनी ने इस पर अच्छा काम किया है। खबरों की माने तो इसके बोनट से लेकर अन्य लुक तक सब के सब बदले हुए नजर आ सकते है। इसके साथ ही इसमें साइड प्रोफाइल डिज़ाइन से ID.4 की झलक भी मिल सकती है। इसके बोनट को सीधा रखा जा सकता है और साथ ही इसमें थ्री स्पोक डिज़ाइन के व्हील दिए जा सकते है। सिक्योरिटी को लेकर कंपनी ने अच्छी तैयारी की है इस बार। बता दें कि किक्स में एयर वेंट वाला रडार और ADAS सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।

इंजन क्षमता

दमदार इंजन क्षमता के साथ किक्स के ये मॉडल लॉन्च होने की तैयारी में है। खबरों की माने तो इसमें 1.6L, 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन होने की संभावना है। इस क्षमता वाले इंजन से 122 bhp की पावर और 155 NM का टॉर्क जनरेट होगा। इस कार का मुकाबला ज्यादातर ह्युंडई की Creta और Kia की सेल्ट्स के साथ देखने को मिलता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026