---Advertisement---

Kia Sorento Hybrid को इंजन ही नहीं ये 3 खूबियां भी बनाएंगी सबसे पावरफुल! जानें संभावित कीमत

Kia Sorento Hybrid: किआ सोरेंटो हाइब्रिड गाड़ी इसी साल लॉन्च हो सकती है। ये अपने प्रीमियम फीचर्स के लिए चर्चा में हैं। इसमें कंपनी कई स्मार्ट फीचर्स दे सकती है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 13, 2026 6:25 अपराह्न

Kia Sorento Hybrid
Follow Us
---Advertisement---

Kia Sorento Hybrid : किआ भारत में बहुत जल्द सोरेंटो हाइब्रिड कार को लॉन्च करने जा रही है। अभी तक इसकी लॉन्चिंग, फीचर्स और कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं हैं। लेकिन इसकी लीक खूबियों ने ग्राहकों का ध्यान खींचा हुआ है। कुछ लोग इसकी परफॉर्मेंस की टोयोटा की फॉर्चूनर से तुलना कर रहे हैं। ये एक 7 सीटर बेहद पावरफुल एसयूवी होने वाली है। जिसमें इंजन के साथ बहुत कुछ नया मिल सकता है।

Kia Sorento Hybrid का इंजन और परफॉर्मेंस

किआ सोरेंटो हाइब्रिड 7 सीटर एसयूवी में 1.6-लीटर टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है। इंजन को पावर देने के लिए इलेक्ट्रिक मोटर और 1.0 kWh से 1.5 kWh की लिथियम-आयन बैटरी को जोड़ा जा सकता है। ये गाड़ी 227 hp की पावर और 350-367 Nm का टॉर्क को जनरेट कर सकती है।परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकते है। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, किआ की ये नई कार 18.5 किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है। लॉन्ग ड्राइव के लिए 67 लीटर का फ्यूल टैंक मिल सकता है। इस इंजन और परफॉर्मेस पर 193 किमी/घंटे की स्पीड दे सकती है। 

बड़े परिवारों के लिए क्यों है खास?

कंपनी ड्राइवर की सहुलियत के लिए इको, स्पोर्ट और स्मार्ट जैसे मोड्स के साथ बर्फ , रेत और मिट्टी में चलने के लिए अलग-अलग मोड दे सकती है।ये एक बड़ी एसयूवी है , जिसमें 7 सीटें मिल सकती है। बड़े परिवार के लिए 187 लीटर का बूट स्पेस मिल सकता है। वहीं, सीटों को मोड़ने पर 616 लीटर का बूट स्पेस मिल सकता है। वहीं, पिछली सभी सीटों को फोल्ड करके 2010 लीटर तक बूट स्पेस बढ़ाया जा सकता है।

किआ सोरेंटो हाइब्रिड 7 सीटर एसयूवी के स्मार्ट फीचर्स और सेफ्टी

किआ सोरेंटो हाइब्रिड कंपनी यात्रियों की सहुलियत के लिए स्मार्ट पावर टेलगेट दे सकती है। जो चाबी लेकर पीछे खड़े रहने पर ही खुल जाएंगे। वहीं, अंडर-फ्लोर स्टोरेज मिल सकती है। पिछली सीटों को फोल्ड करने के लिए किसी भी तरह की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। रिमोट फोल्डिंग मोड को दबाते ही ये अपने आप मुड़ जाएंगे।किआ की इस गाड़ी में कंपनी एडवांस लेवल की सुरक्षा दे सकती है। इसमें लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिल सकता है। वहीं हादसों से बचाने के लिए ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल के साथ मल्टी-कोलिजन ब्रेक मिल सकते हैं। सुरक्षा के लिए कंपनी 9 एयरबैग दे सकती है।

किआ सोरेंटो हाइब्रिड एसयूवी में टाइगर नोज ग्रिल के साथ 3-पॉड LED हेडलैंप्स दे सकती है। वहीं, 19-इंच के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। स्पोर्टी लुक देने के लिए कंपनी रूफ रेल्स, शार्क-फिन एंटीना और रियर स्पॉइलर जैसे फीचर्स को जोड़ सकी है। इसके इंटीरियर में डुअल स्क्रीन सेटअप के साथ 12.3-इंच का डिजिटल क्लस्टर और 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। ये टच पर काम करेंगे। इसमें पैनोरमिक सनरूफ मिल सकता है। इस गाड़ी का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर से होगा लेकिन ये ऑफ रोडिंग नहीं होगी।

किआ सोरेंटो हाइब्रिड की अनुमानित कीमत और संभावित लॉन्चिग

किआ ने अभी तक इसकी कीमत को लेकर कोई भी बड़ा खुलासा नहीं किया है। लेकिन खबरों में दावा किया जा रहा है कि, ये 35 लाख से लेकर 45 लाख के आस-पास के प्राइज में आ सकती है। इस गाड़ी को 2026 के अंत तक पेश किया जा सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti Suzuki Brezza Facelift

अप्रैल 12, 2026

KTM 350 Duke

अप्रैल 11, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

अप्रैल 11, 2026

Tata Safari Prices Hiked

अप्रैल 10, 2026

Royal Enfield Flying Flea C6

अप्रैल 10, 2026

2026 Tata Nexon

अप्रैल 9, 2026