---Advertisement---

Renault Duster 2026 के सबसे बड़े दुश्मन बने Grand Vitara और Tata Sierra ? खरीदने से पहले जानें

Renault Duster 2026 : Maruti Suzuki Grand Vitara और Tata Sierra डस्टर को सीधी टक्कर दे रही हैं। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो इसकी खासियत को जान लीजिए।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 16, 2026 4:00 अपराह्न

Renault Duster 2026
Follow Us
---Advertisement---

Renault Duster 2026:  रेनॉल्ट की डस्टर 26 जनवरी को नए अवतार और फीचर्स के साथ लॉन्च की गई है। इसकी ऑन और ऑफ रोडिंग खूबियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं। ये गाड़ी जितना सुरक्षित है उतना ही माइलेज भी देती है। पहाड़ों पर ये मक्खन की तरह दौड़ती है। कंपनी ने इसमें कई सारे स्मार्ट फीचर्स को जोड़ा है। लेकिन क्या आपको पता है डस्टर को मार्केट में  मारुति की Grand Vitara और Tata Sierra क्यों दे रही है?

Renault Duster 2026 की ऑन रोड कीमत 

अभी तक रेनॉल्ट डस्टर की कीमत रिवील नहीं हुई है। लेकिन कहा जा रहा है कि, कंपनी इसे 12 लाख से लेकर 23 लाख की ऑन रोड कीमत में लॉन्च कर सकती है।

रेनॉल्ट डस्टर का इंजन और माइलेज

रेनॉल्ट डस्टर को कंपनी ने फिलहाल पेट्रोल फ्यूल वेरियंट में ही पेश किया है। इसमें 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के वेरियंट दिए गए हैं। ये ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसका सबसे ताकतवर 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन है। इसमें 1.4 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी मदद से कार को 80 फीसदी तक इलेक्ट्रिक मोड पर चलाया जा सकता है। ये इंजन 15 kmpl से 25+ kmpl  तक का माइलेज दे सकते हैं।

रेनॉल्ट डस्टर के अन्य स्मार्ट और की- फीचर्स

  1. 700 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।
  2. सेफ्टी के लिए 360-डिग्री 3D कैमरा, 6 एयरबैग ऑल-व्हील में डिस्क ब्रेक्स और लेवल 2 का ADAS दिया गया है।
  3. पैनोरमिक सनरूफ के साथ वेंटिलेटेड और पावर्ड सीट्स दी गयी है।
  4. गूगल बिल्ट इंन, 10.1-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग, My Renault कनेक्टेड जैसे कई सारे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।

 

1-Maruti Suzuki Grand Vitara की ऑन रोड कीमत

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की ऑन रोड कीमत 12.4 लाख से लेकर 22. 7 लाख तक है। Maruti Suzuki Grand Vitara रोनॉल्ट डस्टर की सबसे बड़ी दुश्मन मानी जाती है।

सुजुकी ग्रैंड विटारा का इंजन और माइलेज

इसमें 1.5 लीटर स्ट्रोंग हाईब्रिड इंजन, 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड इंजन के साथ 1.4 लीटर का इंजन मिलता है। ये पेट्रोल और सीएनजी दोनों फ्यूल वेरियंट में आती है। ये कार 27.97 kmpl का माइलेज दे सकती है।

ग्रैंड विटारा की सेफ्टी रेटिंग

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार की रेटिंग दी गई है। सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग दिए गए हैं। वहीं, चारों टायर में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। ये एक सॉफ्ट रोडिंग कार है। जिसे शहरों के लिए बनाया गया है।

2-Tata Sierra की ऑन रोड कीमत

Tata Sierra अभी हालहि में लॉन्च की गई है। ये पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक तीनों फ्यूल वेरियंट में आती है। इसकी ऑन रोड कीमत 13.14 लाख से लेकर 26.5 लाख तक है।

टाटा सिएरा का इंजन,माइलेज और सेफ्टी

ये इलेक्ट्रिक वेरियंट में 550 किमी की रेंज देता है। वहीं, पेट्रोल और डीजल में 20.5 किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है। ये गाड़ी Level 2 ADAS सुरक्षा से लैस है। इसमें थ्री-स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। कंपनी ने पैनोरमिक सनरूफ दिया है।

निष्कर्ष: रेनोल्ट डस्टर  को सीधे टक्कर टाटा सिएरा और ग्रैंड विटारा से मिल रही है। इसका कारण इनके फीचर्स  और कीमत हैं। आप अपने बजट और पसंद को देखते हुए किसी को भी खरीद सकते हैं।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026