---Advertisement---

Royal Enfield के लिए गेम चेंजर साबित हो रही Hunter 350, जबरदस्त यूनिट्स बेच बढ़ाया कंपनी का रुतबा

अगर आप क्रूजर बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि आप Royal Enfield Hunter 350 खरीद सकते हैं। कंपनी की इस बाइक को पिछले महीने काफी प्यार मिला है। कंपनी ने पिछले महीने 10 हजार से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 26, 2023 2:51 अपराह्न

Royal Enfield Hunter 350
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Hunter 350: दो पहिया वाहन सेगमेंट में क्रूजर बाइकों का काफी दबदबा है। अब क्रूजर बाइक का नाम आता है तो सबसे पहले जहन में Royal Enfield का नाम आता है। कंपनी ने पिछले साल अपने Royal Enfield के पोर्टफोलियो में Royal Enfield Hunter 350 को शामिल किया था। इस क्रूजर बाइक को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यह कंपनी की बेहतरीन बाइकों में गिनी जाती है। इस बाइक का लुक शानदार है। इसमें आपको कई बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल जाएंगे। इतना ही नहीं इस बाइक की कीमत भी बेहद कम है। कंपनी के लिए ह बाइक एक गेम चेंजर बनके सामने आई है। दरअसल कंपनी ने पिछले महीने अपने इस मॉडल की लगभग 10824 यूनिट्स बेची हैं।

मार्च में Royal Enfield Hunter 350 की इतनी बाइकों की हुई बिक्री

पिछले महीने कंपनी ने अपनी Royal Enfield Hunter 350 की 10824 यूनिट्स बेची थीं। इसके बाद पिछले महीने यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बन गई है। अगर आप भी इस बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 1.50 लाख रुपए से शुरू होकर 1.72 लाख रुपए तक जाती है।

मिलते हैं ये फीचर्स

अगर बाइक के फीचर्स की बात करें तो बता दें कि इसमें डुअल चैनल ABS, सर्विस ड्यू इंडिकेटर, नेविगेशन, LED टेल लाइट, इसमें डिजिटल ट्रिपमीटर, डिजिटल टैकोमीटर, डिजिटल ऑडोमीटर, एनालॉग स्पीडोमीटर, इंजन किल स्विच, ट्रिपर, एनालॉग और डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कंसोल जैसे कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इस बाइक में सिंगल सीट, बॉडी ग्राफिक्स, पैसेंजर फूटरेस्ट, डिस्प्ले आदि भी दी गई हैं।

इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ आती है Royal Enfield Hunter 350

BrandRoyal Enfield
ModelRoyal Enfield Hunter 350
Engine TypeSingle Cylinder, 4 Stroke, SOHC Engine
Engine Displacement349.34 cc
Max Power20.4 PS
Max Torque27 Nm
BrakesDisc
Fuel Tank Capacity13 Liters
Mileage36.2 kmpl
Body TypeCruiser Bike

ये भी पढ़ें: TVS Raider या Honda SP 125 बाइक खरीदने में हो रहे है कंफ्यूज, तो यहां देखें चंद सेकेंड में बड़ी कंपैरिजन

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Duster 2026

फ़रवरी 28, 2026

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026