---Advertisement---

Super Bike Comparison: Kawasaki Ninja ZX-10R और Suzuki Hayabusa में से किसमें मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस, एक नजर में देखें कंपेरिजन

Super Bike Comparison: नई सुपरबाइक से खरीदने से पहले एक बार Kawasaki Ninja ZX-10R और Suzuki Hayabusa में अंतर जान लीजिए। किस में मिलेगी दमदार इंजन क्षमता।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 9, 2023 12:43 अपराह्न

Super Bike Comparison
Follow Us
---Advertisement---

Super Bike Comparison: इंडियन मार्केट में मोटरसाइकिलों का राज आज भी कायम है। मगर आम बाइकों के मुकाबले सुपरबाइक्स भी अपने स्तर पर काफी अधिक ट्रेंड में बनी हुई हैं। ऐसे में अगर आप किसी नई सुपरबाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये आर्टिकल काफी खास है। हम इस खबर में दो सुपरबाइक्स Kawasaki Ninja ZX-10R और Suzuki Hayabusa के बीच अंतर करने वाले हैं, इससे आपको सुपरबाइक घर लाने में काफी फायदा होगा।

Kawasaki Ninja ZX-10R

कावासाकी की इस बाइक में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। ये बाइक मस्कुलर फ्यूल टैंक, ट्रांसपेरेंट विंडस्क्रीन के साथ एरोहैड शेप के साइड मिरर मिलते हैं। इस बाइक का इंजन 998cc का है। इतनी क्षमता पर ये 203bhp की ताकत और 114.9nm का टॉर्क पैदा करता है। इस बाइक में 6 स्पीड का गियरबॉक्स दिया गया है। इस बाइक की माइलेज 10 से 12km प्रतिघंटा है। वहीं, इस बाइक की टॉप स्पीड 300km प्रति घंटा है। इस बाइक में एबीएस सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल और डबल डिस्क ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।

Suzuki Hayabusa

सुजुकी की इस लेटेस्ट सुपरबाइक का डिजाइन एयरोडायनेमिक फ्रंट, मस्कुलर फ्यूल टैंक, एलईडी हैडलाइट्स, एलईडी टर्न इंडीकेटर और नए साइड मिरर दिए गए हैं। इस बाइक में 1340cc का इंजन दिया गया है। इतनी ताकत के साथ ये 190bhp की पावर और 150nm का टॉर्क पैदा करती है। इसकी टॉप स्पीड 312km प्रति घंटा है। ये बाइक 17km की माइलेज देती है। इस बाइक में स्पीड लिमिट को कंट्रोल करने का फीचर है। बाइक में ट्यूबलेस डबल डिस्क ब्रेक है।

मॉडलKawasaki Ninja ZX-10RSuzuki Hayabusa
इंजन998cc1340cc
ताकत203bhp190bhp
टॉर्क114.9nm150nm
माइलेज10 से 12km17km
टॉप स्पीड300km312km

क्या है दोनों बाइक की कीमत

कावासाकी निंजा जेडएक्स-10आर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16.15 लाख रुपये है। वहीं, सुजुकी हायाबुसा शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16,41 लाख रुपये है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 22.6 लाख रुपये है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026