---Advertisement---

Tata Curvv में मिल सकता है दमदार डीजल इंजन, आकर्षक खूबियों से नजरें हटाना होगा मुश्किल!

Tata Curvv: साल 2024 में कई कार मेकर्स अपनी अपकमिंग कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें टाटा मोटर्स (Tata Motors) का भी नाम शामिल है। अगर आपको टाटा की गाड़ियां बेहतर लगती हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल टाटा अपनी एक धमाकेदार कार टाटा कर्व (Tata Curvv ) को ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 7, 2024 3:36 अपराह्न

Tata Curvv
Follow Us
---Advertisement---

Tata Curvv: साल 2024 में कई कार मेकर्स अपनी अपकमिंग कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें टाटा मोटर्स (Tata Motors) का भी नाम शामिल है। अगर आपको टाटा की गाड़ियां बेहतर लगती हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है।

दरअसल टाटा अपनी एक धमाकेदार कार टाटा कर्व (Tata Curvv ) को जल्द ही मार्केट में उतार सकती है। आपको बता दें कि टाटा कर्व को हाल ही में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 (Bharat Mobility Global Expo 2024) में प्रदर्शित किया गया है। आगे जानिए क्या है इसकी लेटेस्ट फुल डिटेल।

Tata Curvv की लेटेस्ट लीक डिटेल

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टाटा कर्व को 4 मीटर के साथ लाया जाएगा। इसमें डीजल इंजन और नया टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। मार्केट में इस कार का काफी लंबे वक्त से इंतजार किया जा रहा है। साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि इस कार में टाटा नेक्सन से भी बेहतर इंजन मिलेगा।

Tata Curvv की संभावित खूबियां

टाटा कर्व की लीक जानकारी के मुताबिक, इस कार में फ्रंट साइड पर एक खास ग्रिल, हैडलैंप कलस्टर, सीक्वेंशनल टर्न सिग्नल, बड़े आर्च व्हील, ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स के साथ अपडेटेड फॉग लैंप मिल सकता है। इस कार में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एडीएएस टेक फीचर, 360 डिग्री कैमरा, एसी फंक्शन दिया जा सकता है।

टाटा कर्व में मिल सकता है दमदार इंजन

इंजन1.2 लीटर
ताकत122bhp
टॉर्क225nm
गियरबॉक्स6 स्पीड मैनुअल

वहीं, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें 1.2 लीटर का नया टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल के साथ 7 स्पीड DCT यूनिट दी जा सकती है। इसके साथ ही इसमें हाई क्षमता वाला डीजल इंजन भी आने का दावा किया जा रहा है। ये कार 12 से 15 लाख रुपये में मार्च तक लॉन्च हो सकती है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026