---Advertisement---

Tata Motors Sales in May 2026: बढ़ती महंगाई के बीच टाटा की सेल में भयंकर बढ़ोतरी, जानें किन गाड़ियों पर लोग लुटा रहे पैसा?

Tata Motors Sales in May 2026: देसी कंपनी टाटा ने पिछले महीने बहुत अच्छी सेल की है. कंपनी से प्रॉफिट में 42 फीसदी का उछाल आया है. टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की काफी डिमांड बढ़ी है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 1, 2026 6:04 अपराह्न

Tata Motors Sales in May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Tata Motors Sales in May 2026:  महीने की एक तारीख को वाहन निर्माता कंपनियों के द्वारा सेल के आंकड़े पेश किए जाते हैं. इनसे पता चल जाता है कि, ग्राहक सबसे ज्यादा कौन सी गाड़ियों पर प्यार और विश्वास जताते हुए सबसे ज्यादा पैसा खर्च कर रहे हैं. मई माह देसी कंपनी टाटा के लिए बहुत अच्छा रहा है क्योंकि, पिछले साल के मुकाबाले इस साल कंपनी ने 40 फिसदी से ज्यादा प्रॉफिट कमाया है. इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच टाटा की इलेक्ट्रिक कारों की बंपर सेल हुई है.

Tata Motors Sales in May 2026 कितना हुई?

टाटा मोटर ने मई के महीने में बेची गई अपनी गाड़ियों का आंकड़ा जारी करते हुए बताया है कि,  कंपनी की सेल में 42 फीसदी की थोक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. टाटा ने भारत में 59,090 यूनिट्स और  विदेशों में7 00 कारों की सेल की है. टोटल सेल  59,790 यूनिट की रही है. वहीं, गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में 50 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है.

टाटा की सबसे ज्यादा गाड़ियां कौन सी बिकी हैं?

टाटा ने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में नेक्सॉन और पंच को सबसे ज्यादा बेचा है. ये गाड़ियां पेट्रोल-डीजल ,सीएनजी और इलेक्ट्रिक फ्यूल वेरियंट में मौजूद हैं. इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कंपनी ने 10,517 यूनिट्स को बेचा है. लोगों को सबसे ज्यादा पसंद नेक्सॉन ईवी और पंच ईवी आयी हैं. वहीं, नई टियागो ईवी फेसलिफ्ट से भी कंपनी को काफी सारी उम्मीदे हैं.

टाटा की  गाड़ियां क्यों खरीदते हैं लोग?

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में टाटा मोटर्स का की हिस्सेदारी 13.48% से 15%  फीसदी के बीच है. कमर्शियल व्हीकल में ये हिस्सेदारी 36.4% से 39.1%  प्रतिशत है. वहीं, इलेक्ट्रिक सेगमेंट में ये हिस्सेदारी 39.5 फीसदी तक है. टाटा की गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ने का सबसे मुख्य कारण इसकी सेफ्टी रेटिंग और  मजबूत बिल्ड क्वालिटी है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026