---Advertisement---

Tata Nexon Facelift के शानदार फीचर्स हुए रिवील, मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलेगी डीसीटी यूनिट और हाईक्लास सेफ्टी फीचर्स

Tata Nexon Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी लेटेस्ट एसयूवी नेक्सन फेसलिफ्ट को रिवील कर दिया है। इस कार में स्टाइलिश इंटीरियर के साथ धांसू फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस कार में सेफ्टी का भी खास ध्यान रखा है। कार में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। जानिए क्या है पूरी जानकारी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 2, 2023 11:22 पूर्वाह्न

Tata Nexon Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Tata Nexon Facelift: देश में बड़ी गाड़ियों का जलवा बरकरार है। मार्केट में काफी समय से एसयूवी की मांग अच्छी गति से बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप भी बड़ी कार लेने की सोच रहे हैं तो आप एक बार टाटा मोटर्स की नई नेक्सन फेसलिफ्ट (Tata Nexon Facelift) को एक बार जान लीजिए। टाटा मोटर्स ने अपनी नई कार कार नेक्सन फेसलिफ्ट से पर्दा हटा दिया है। लोगों के साथ मार्केट को भी इस गाड़ी का बेसब्री से इंतजार था। जानें क्या है इसके फीचर्स।

Tata Nexon Facelift की खास खूबियां

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में पहली बार स्प्लिट हैडलैंप्स दिए गए हैं। इसके साथ स्केंटल टर्न इंडीकेटर है। नए 16 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ 208mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। वहीं, कार के बैक में वाय शेप वाले एलईडी टेल लैंप दिया गया है। कार के अंदर नया लेआउट वाला डैशबोर्ड मिलता है। इसमें फुली डिजिटल इंस्टूमेंट कलस्टर, 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील,कस्टमाइज्ड डिस्प्ले, 10.25 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सनरुफ, वायरलैस चार्जर, वेंटीलेटेड सीट्स मिलती हैं।

फीचर्सTata Nexon Facelift
इंजन1.2 लीटर
ताकत118bhp
टॉर्क170nm
गियरबॉक्स6 स्पीड

Tata Nexon Facelift में कैसी है सेफ्टी

टाटा नेक्सन में सेफ्टी का ध्यान रखा गया है। कार में 6 एयरबैग्स के साथ फ्रंट पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटर, 360 डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Tata Nexon Facelift का पावरट्रेन

नेक्सन फेसलिफ्ट के इंजन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि 118bhp की ताकत 170nm का टॉर्क देता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इसके साथ एएमटी और डीसीटी यूनिट भी दी गई है। वहीं, इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो कि 113bhp की ताकत और 260nm का टॉर्क देता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। टाटा ने इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी है। दावा किया जा रहा है कि इसकी एक्सशोरूम कीमत 9 से 15 लाख रुपये हो सकती है। इस एसयूवी का मुकाबला Hyundai Venue, Mahindra XUV300, Kia Sonet, Nissan Magnite, Renault Kiger और Maruti Suzuki Brezza से हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026