---Advertisement---

ग्राहकों ने Tata Punch पर जमकर दिखाया प्यार, मार्च 2026 में बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV; लाजवाब है सेफ्टी और परफॉर्मेंस

Tata Punch: मार्च 2026 के दौरान टाटा पंच भारतीय बाजार में बिकने वाली सबसे अधिक एसयूवी रही। इस कार में धांसू सुरक्षा फीचर्स के साथ जानदार इंजन के ऑप्शन मिलते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 6, 2026 12:20 अपराह्न

Tata Punch
Follow Us
---Advertisement---

Tata Punch: नए महीने के साथ ही वाहन कंपनियां अपने पिछले महीने की बिक्री के आंकड़े जारी करती हैं। ऐसे में मार्च 2026 के दौरान टाटा मोटर्स ने कुल अच्छी सेल दर्ज की और अपनी विरोधी महिंद्रा एंड महिंद्रा को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। हर बार की तरह एक बार फिर मारुति सुजुकी ने कारों की बिक्री के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मगर इसके बाद टाटा मोटर्स का जलवा दिखा। ऐसे में टाटा की दमदार एसयूवी पंच ने ग्राहकों को खूब आकर्षित किया। मार्च 2026 में सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी का दर्जा हासिल किया।

टाटा पंच पर लोगों ने जमकर लुटाया प्यार

कार निर्माता टाटा मोटर्स के मुताबिक, मार्च 2026 के दौरान टाटा पंच की 20977 यूनिट्स की बिक्री हुई। ऐसे में सालाना आधार पर पंच की सेल में 18 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। पंच भारतीय कार बाजार में मारुति सुजुकी डिजायर के बाद सबसे ज्यादा बिकने वाली रही। इसका मतलब है कि ग्राहकों ने टाटा पंच एसयूवी पर अटूट भरोसा रखा और इसकी जमकर खरीदारी की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाटा की यह एसयूवी पेट्रोल, सीएनजी के साथ इलेक्ट्रिक अवतार में आती है। यही वजह है कि ग्राहकों के पास इसे खरीदने के लिए कई ऑप्शन होते हैं।

टाटा पंच की यह खूबियां बनाती हैं दीवाना

वहीं, टाटा पंच के स्टाइल की बात करें, तो इसके अपडेटेड मॉडल में बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसमें आकर्षक ग्रिल, स्प्लिट हेडलाइट्स, अपडेटेड बम्पर और डीआरएलएस, नया रियर बम्पर, स्पॉइलर और बदले हुए एलईडी टेल लाइट्स दिए गए हैं। इसमें 16 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

गाड़ी में डैशबोर्ड पर 10.25 इंच की इन्फोटेनमेंट टचस्क्रीन और 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें वायरलेस चार्जर और टाइप सी फास्ट चार्जर, वायरलेस ऑटो और एप्पल कार प्ले, वॉइस-ऑपरेटेड सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, और पीछे के आर्म रेस्ट और एसी वेंट्स भी जोड़े गए हैं। इसमें सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, ईएसपी, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, टीपीएमएस और 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। उधर, इसकी शुरुआती कीमत 564990 रुपये एक्सशोरूम तय की गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026