Tata Punch EV Facelift: वीरवार से देश में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। दूसरी तरफ, पश्चिमी एशिया में जारी जंग की वजह से भारत में ईंधन की किल्लत देखने को मिल सकती है। यही वजह है कि नई गाड़ी खरीदने वाले लोग टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। जी हां, कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस गाड़ी का वेटिंग पीरियड 8 से 10 हफ्तों तक पहुंच गया है। ऐसे में ग्राहकों को इसकी डिलीवरी के लिए 3 से 4 महीनों का इंतजार करना पड़ सकता है।
Tata Punch EV Facelift का मॉडर्न डिजाइन और एडवांस खूबियां
बता दें कि टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट में आकर्षक डिजाइन रखा गया है। इसमें कनेक्टिड एलईडी टेल लैंप, नया बंपर और साथ ही आगे के लुक को भी थोड़ा सुधारा गया है। इसके अलावा, कंपनी ने इसमें स्प्लिट-हेडलैंप, एलईडी डीआरएलएस और हॉरिजॉन्टल स्लैट्स वाली ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग को शामिल किया है।
कंपनी ने इसमें डबल स्क्रीन सेटअप रखा है, जिसमें 10.25-इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही इसमें प्रीमियर सीटिंग लुक, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, वॉयस कमांड के साथ सनरुफ, रियर आर्मरेस्ट, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कार प्ले, स्मार्टफोन चार्जर और 360 डिग्री कैमरा शामिल किया गया है।
टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट में मिलती है धाकड़ रेंज
कार निर्माता ने टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट माइक्रो एसयूवी में सुरक्षा के लिए कई खूबियों को जोड़ा है। इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, चाइल्ड सीट माउंट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड असिस्ट और हाई बीम असिस्ट जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं।
वहीं, इसमें 40kWh की बैटरी दी गई है, जो कि फुल चार्ज पर 468 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। यह कार 127bhp की पावर और 154Nm का टॉर्क पैदा करती है। कंपनी ने इसमें 65kW डीसी फास्ट चार्जर दिया है, जोकि केवल 26 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज कर सकता है। इसके अलावा, यह 15 मिनट की क्विक चार्जिंग से 135km की रेंज प्रदान कर सकता है।
You can keep debating about EVs.
Or you can drive past the debate.Because this change isn’t in the future. It’s in the now.
Punch.ev – beyond limits
Price starts at ₹9.69L*
Bookings open now.#NewPunchev #Tataev #MoveWithMeaning pic.twitter.com/VQQp1BsBq6— TATA.ev (@Tataev) February 24, 2026
क्या है इलेक्ट्रिक एसयूवी का दाम
उधर, टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट माइक्रो एसयूवी की कीमत की बात करें, तो इसे 6.49 लाख रुपये एक्सशोरूम पर उतारा गया है। मगर इसमें बैटरी अलग से लेनी होगी। बीएएएस यानी बैटरी-एज-ए-सर्विस के लिए अलग से रकम देनी होगी। वहीं, बैटरी के साथ इसकी शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये एक्सशोरूम रखी गई है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।






