---Advertisement---

Tesla Model Y: फुल सेल्फ ड्राइविंग फीचर से लैस इलेक्ट्रिक कार के लिए अलग से चुकानी होगी इतनी कीमत, जानें कब से शुरू होगी डिलीवरी?

Tesla Model Y: अमेरिकी कार मेकर की टेस्ला मॉडल वाए इलेक्ट्रिक कार के फुल सेल्फ ड्राइविंग फीचर का मजा लेना है, तो अधिक रुपये देने होंगे। इसकी डिलीवरी पर बड़ी जानकारी सामने आई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 16, 2025 5:26 अपराह्न

Tesla Model Y
Follow Us
---Advertisement---

Tesla Model Y: विश्व की सबसे आलीशान कार कंपनियों में से एक टेस्ला की इंडिया में ऑफिशियली एंट्री हो चुकी है। अमेरिकी कार कंपनी ने सबसे पहले इंडिया कार बाजार में टेस्ला मॉडल वाए Electric Car को लॉन्च किया है। अमेरिकी बाजार में मिलने वाली टेस्ला मॉडल वाए इलेक्ट्रिक कार के मुकाबले इंडिया की मार्केट में लाई गई इलेक्ट्रिक कार को काफी अपग्रेड किया गया है। इसके साथ ही अगर आप भी फुल सेल्फ ड्राइविंग फीचर का लुत्फ लेना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए अलग से रकम देनी होगी।

Tesla Model Y Price in India

कार मेकर के मुताबिक, टेस्ला मॉडल वाए की इंडिया में कीमत 59.89 लाख रुपये एक्सशोरूम रखी है। यह इसके Rear Wheel Drive वेरिएंट का एक्सशोरूम दाम है। इस Electric Car की On-Road Price 6904590 रुपये दिल्ली है। वहीं, टेस्ला मॉडल वाए इलेक्ट्रिक कार में फुल सेल्फ ड्राइविंग फीचर भी चाहिए, तो 6 लाख रुपये अलग से देने होंगे। टेस्ला के मुताबिक, इसकी संभावित डिलीवरी की शुरुआत Q3 2025 से हो सकती है।

Photo Credit: Tesla India

Tesla Model Y Range

फेमस कार निर्माता के अनुसार, टेस्ला मॉडल वाए Electric Car को 2 वेरिएंट Rear Wheel Drive और Long Range Rear Wheel Drive के साथ उतारा गया है। इस इलेक्ट्रिक कार Rear Wheel Drive वेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर 500KM की रेंज दे सकता है। टेस्ला मॉडल वाए की रेंज काफी लोगों को पसंद आ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 201KMPH की है और यह इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 5.9 सेकेंड में 0 से 100KM की रफ्तार पकड़ लेती है। इस कार को फास्ट चार्जर से 15 मिनट चार्ज करने के बाद 238KM तक चलाया जा सकता है।

Photo Credit: Tesla India
स्पेक्सटेस्ला मॉडल वाए
बैटरी60kWh
रेंज500KM
टॉप स्पीड201KMPH
चार्जिंग टाइम15 मिनट में 238KM की रेंज

टेस्ला मॉडल वाए के प्रीमियम इंटीरियर फीचर्स

अमेरिकी वाहन कंपनी ने Tesla Model Y Electric Car को Stealth Grey, Pearl White Multi-Coat, Diamond Black, Glacier Blue, Quicksilver और Ultra Red कलर विकल्पों के साथ उतारा है। कार के बाहर की तरफ क्रॉस कार लैंप, इनडॉयरेक्ट टेललैंप मिलता है। वहीं, इंटीरियर में एंबियंट लाइटिंग के साथ वेंटीलेटिड फ्रंट सीट्स मिलती है। 8 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट के साथ कनेक्टिविटी को बेहतर किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026

Royal Enfield Electric Bike

फ़रवरी 24, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 24, 2026

2026 Toyota Fortuner

फ़रवरी 24, 2026