---Advertisement---

Thar.E: Mahindra ने पेश किया Thar का Electric वर्जन, लुक देख हो जाएंगे दीवाना

Mahindra Thar.E: ऑटो कंपनी महिन्द्रा (Mahindra) अपने विभिन्न कार मॉडल्स के लिए जानी जाती है। इसके थार (Thar) से लेकर अन्य सभी एसयूवी तक की चर्चा जोरों पर रहती है। इसको लेकर कहा जाता है कि यह रॉयल कार और एसयूवी का प्रोडक्शन करती है और इसे खरीद पाना सबके बस की बात नहीं होती।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 16, 2023 10:50 पूर्वाह्न

Mahindra Thar.E
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Thar.E: ऑटो कंपनी महिन्द्रा (Mahindra) अपने विभिन्न कार मॉडल्स के लिए जानी जाती है। इसके थार (Thar) से लेकर अन्य सभी एसयूवी तक की चर्चा जोरों पर रहती है। इसको लेकर कहा जाता है कि यह रॉयल कार और एसयूवी का प्रोडक्शन करती है और इसे खरीद पाना सबके बस की बात नहीं होती। थार (Thar) को लेकर महिन्द्रा (Mahindra) का जो क्रेज देखने को मिलता है वो किसी से छिपा नहीं पर अब खबर है कि महिन्द्रा अपने थार को इलेक्ट्रिक वर्जन Thar.E के रुप में लाने की तैयारी कर रही है। साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हुए इवेंट में महिन्द्रा ने इसको लेकर लुक भी जारी किया है।

Thar.E को लेकर सामने आई ये जानकारी

बता दें कि अफ्रीका के इस इवेंट में थार इलेक्ट्रिक Thar.E के लुक को लेकर थोड़ी जानकारी सामने आई है। इसमें इसके बोनट और आगे के अन्य हिस्सों को देखा जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक थार में दो वर्गाकार एलईडी डीआरएल सिग्नेचर्स, एक फ्लैट रूफ और एक साइड प्रोफाइल है जिसके इसके आगे और पीछे के व्हील्स की लुक भी अलग नजर आ रही है। वहीं गाड़ी के पीछे की तरफ एलईडी टेललैंप्स, एक ब्लैक-आउट प्रोफ़ाइल और रियर टेलगेट इंटीग्रेटेड स्पेयर व्हील भी देखा जा सकता है।

Thar.E के साथ इलेक्ट्रिक एसयूवी पर भी फोकस कर रही महिन्द्रा (Mahindra)

बता दें कि ऑटो कंपनी महिन्द्रा (Mahindra) अपनवे मशहूर मॉडल के साथ इलेक्ट्रिक एसयूवी पर भी फोकस कर रही है। खबर है कि 2025 तक महिन्द्रा के चार से ज्यादा इलेक्ट्रिक एसयूवी सड़को पर दौड़ते नजर आ सकते है। इसमें XUV.e8, XUV.e9, BE.05 और BE.07 जैसे एसयूवी शामिल हो सकते हैं। इसमे क्रमशः XUV.e8 को पहले लाने की तैयारी हो तो वहीं इसके बाद 2025 में XUV.e9, 2025 में BE.05 और 2026 में BE.07 इलेक्ट्रिक वर्जन की एसयूवी सड़कों पर नजर आ सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Volkswagen Taigun Facelift

मार्च 30, 2026

Yamaha EC-06 Electric Scooter

मार्च 30, 2026

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026