---Advertisement---

Mahindra और Hero समेत ये कंपनियां Auto Expo 2023 में नहीं होंगी शामिल, ऑटो लवर्स के लिए बुरी खबर

Auto Expo 2023: भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए Auto Expo 2023 काफी खास रहने वाला है। इस बार कई कंपनियां अपने नए मॉडलों को पेश करेंगी। वहीं, आपको बता दें कि वाहन क्षेत्र की कई बड़ी कंपनियां इस ऑटो एक्सपो शो 2023 से दूरी भी बना रही हैं। ऑटो लवर्स के लिए ये जानकारी ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 8, 2023 4:57 अपराह्न

Auto Expo 2023
Follow Us
---Advertisement---

Auto Expo 2023: भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए Auto Expo 2023 काफी खास रहने वाला है। इस बार कई कंपनियां अपने नए मॉडलों को पेश करेंगी। वहीं, आपको बता दें कि वाहन क्षेत्र की कई बड़ी कंपनियां इस ऑटो एक्सपो शो 2023 से दूरी भी बना रही हैं। ऑटो लवर्स के लिए ये जानकारी किसी बड़े झटके से कम नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑटो एक्सपो 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्कोडा, फॉक्सवेगन, रेनो और निसान जैसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल नहीं होंगी।

ये लग्जरी कंपनियां नहीं लेंगी भाग

इसके अलावा इस बार के ऑटो एक्सपो में लग्जरी कार निर्माता कंपनियां बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज और ऑडी भी हिस्सा नहीं ले रही हैं। इन बड़ी कंपनियों ने ऑटो एक्सपो 2023 में भाग नहीं लेने की पुष्टि की है। इस बार के ऑटो एक्सपो में इन कंपनियों के हिस्सा नहीं लेने से काफी नुकसान होने की संभावना है। इस बार का ऑटो एक्सपो काफी फीका रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: AUTO EXPO 2023 में लॉन्च हो सकती है MARUTI की ELECTRIC SUV समेत ये कारें, जानिए फीचर डिटेल

ये टू-व्हीलर्स कंपनियां भी नहीं लेंगी हिस्सा

आपको बता दें कि इस बार के ऑटो एक्सपो में कई टू-व्हीलर्स कंपनियां भी भाग नहीं लेंगी। इस खबर के बाहर आने के बाद ऑटमोबाइल सेक्टर में काफी खामोशी छा गई है। बताया जा रहा है कि इस बार ऑटो एक्सपो में हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर और रॉयल एनफील्ड जैसे बड़े नाम शामिल नहीं होंगे। ऑटो एक्सपो 2023 में भाग लेने के लिए इनकी ओर से अभी तक कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है।

ऑटो एक्सपो की जानकारी

वहीं, इस बार का ऑटो एक्सपो कई स्टार्टअप कंपनियों के लिए स्पेशल होगा। इसके साथ बताया जा रहा है कि इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों का जादू छाया रहेगा। इस ऑटो एक्सपो में कई दमदार इलेक्ट्रिक कारों को पेश किया जा सकता है।

ये ऑटो एक्सपो प्रेस के लिए 11 जनवरी और 12 जनवरी को होगा। वहीं, आम लोगों के लिए 13 से 18 जनवरी 2023 तक इसे ओपन किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार 46 वाहन निर्माता इस एक्सपो शो में हिस्सा ले रहे हैं।

Also Read: MP News: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिवराज की चिंता हुई दूर, PM मोदी एक तीर से साधेंगे कई निशाने

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026