---Advertisement---

Top Mileage Bikes Under 125cc: Honda SP 125 के साथ इन 2 मोटरसाइकिलों में मिलती है दमदार माइलेज! स्टाइल, फीचर्स पर हार सकते हैं दिल

Top Mileage Bikes Under 125cc: कम्यूटर बाइक यानी रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए दमदार बाइक तलाश रहे हैं, तो Honda SP 125 के साथ इन 2 मोटरसाइकिलों पर दांव खेल सकते हैं। इन बाइक में धांसू माइलेज और स्टाइल देखने को मिलता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 31, 2025 3:45 अपराह्न

Top Mileage Bike Under 125cc
Follow Us
---Advertisement---

Top Mileage Bikes Under 125cc: बाइक मार्केट में जब भी कोई नई मोटरसाइकिल आती है, तो सबसे पहले उसकी माइलेज की चर्चा शुरु होती है। अगर बाइक कम माइलेज देती है, तो इससे राइडर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। साथ ही फ्यूल की खपत में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। ऐसे में हम आपके लिए इस खबर में 3 धांसू माइलेज बाइक की जानकारी लेकर आए हैं। 125 सीसी से कम की टॉप माइलेज बाइक आपको पसंद आ सकती है।

Top Mileage Bikes Under 125cc: Honda SP 125

Honda SP 125 बाइक रोजाना इस्तेमाल के लिए काफी बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। ‘Bikewale’ के मुताबिक, होंडा टू व्हीलर कंपनी की यह बाइक करीब 60KMPL की माइलेज देती है। इस बाइक में 123.94cc का इंजन मिलता है। इस बाइक में आरामदायक राइडिंग के साथ बढ़िया परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। इस बाइक में कंजर्वेटिंव स्टाइलिंग के साथ 4.2 इंच की डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर मिलता है। साथ ही यूएसबी चार्जर पोर्ट भी दिया गया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 92678 रुपये दिल्ली है।

स्पेक्सHonda SP 125
इंजन123.94cc
पावर10.72 bhp 
टॉर्क10.9nm
गियरबॉक्स5 स्पीड
माइलेज60KMPL
Top Mileage Bike Under 125cc
Photo Credit: Google, Honda SP 125

Top Mileage Bikes Under 125cc: Hero Glamour

Hero Glamour कम्यूटर बाइक सेगमेंट में काफी मशहूर है। 125 सीसी से कम की टॉप माइलेज बाइक में इसका भी नाम आता है। यह मोटरसाइकिल भी रोजमर्रा के काम के लिए बेहतर ऑप्शन बन सकती है। ‘Bikewale’ के मुताबिक, Hero Glamour बाइक लगभग 65KMPL की माइलेज प्रदान कर सकती है। इस फेमस कम्यूटर बाइक में 124.7cc का इंजन दिया गया है। इस बाइक को नए प्लास्टिक पैनल के साथ 3D पैनल से सजाया गया है। बाइक में साइड स्टैंड इंजन, ऑटो कटऑफ, ब्लूटूथ के साथ इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, यूएसबी चार्जर और TBT नेविगेशन की सुविधा दी गई है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 84698 रुपये दिल्ली है।

स्पेक्सHero Glamour
इंजन124.7cc
पावर10.39bhp
टॉर्क10.4nm
गियरबॉक्स5 स्पीड
माइलेज65KMPL
Photo Credit: Google, Hero Glamour

125 सीसी से कम की टॉप माइलेज बाइक: Bajaj Platina 110

Bajaj Platina 110 मोटरसाइकिल Top Mileage Bikes Under 125cc की कैटेगरी में अपना नाम शामिल करती है। बजाज की यह दमदार बाइक धाकड़ माइलेज देती है। ‘Bikewale’ के मुताबिक, इस बाइक में 70KMPL की माइलेज मिलने की संभावना है। इस बाइक में 115.45cc का इंजन दिया गया है। बजाज ने इस बाइक को एबीएस तकनीक के साथ तैयार किया है। बजाज की इस बाइक में धांसू स्टाइलिंग के साथ ट्यूबलेस टायर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर देखने को मिलते हैं। इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक और शानदार ब्रेक क्षमता देखने को मिलती है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 71558 रुपये दिल्ली है।

स्पेक्सBajaj Platina 110
इंजन115.45cc
पावर8.48bhp
टॉर्क9.81nm
गियरबॉक्स5 स्पीड
माइलेज70KMPL
Photo Credit: Google, Bajaj Platina 110

125 सीसी से कम की टॉप माइलेज बाइक का करें सही चुनाव

अगर आप रोजमर्रा के काम के लिए किसी कम्यूटर मोटरसाइकिल को खोज रहे हैं, तो ऊपर बताए गए Top Mileage Bikes Under 125cc के विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। इन सभी बाइक में दमदार माइलेज और फीचर्स देखने को मिलते हैं। बता दें कि बाइक की माइलेज मोटरसाइकिल चलाने के तरीके पर भी निर्भर करता है। अगर सही ढंग से बाइक चलाई जाए, तो बाइक बेहतर माइलेज दे सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026