---Advertisement---

Toyota क्या भारत में लॉन्च करेगा Self-Driving Car? जानें क्या है LiDAR फीचर से लैस कार की ताजा अपडेट

Toyota: भारत में लगातार कारों का बाजार बढ़ रहा है। पेट्रोल सेगमेंट के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में भी लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। इसी बीच इंडियन ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जी हां, दरअसल जापान की कार निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) सेल्फ ड्राइविंग कार ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 22, 2024 5:50 अपराह्न

Toyota
Follow Us
---Advertisement---

Toyota: भारत में लगातार कारों का बाजार बढ़ रहा है। पेट्रोल सेगमेंट के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में भी लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। इसी बीच इंडियन ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जी हां, दरअसल जापान की कार निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) सेल्फ ड्राइविंग कार Toyota RAV4 की टेस्टिंग कर रही है। इस कार में LiDAR फीचर भी दिया गया है। आगे आर्टिकल में जानिए क्या है इस संबंध में पूरी डिटेल।

Toyota RAV4 को टेस्टिंग के दौरान किया गया स्पॉट

आपको बता दें कि आटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया यानी एआरएआई (ARAI) के साथ मिलकर टोयोटा कंपनी Toyota RAV4 कार की सेल्फ ड्राइविंग टेस्टिंग कर रही है। हाल ही इस कार को पुणे में स्पॉट किया गया है। इस खबर के सामने आते ही सेल्फ ड्राइविंग कार को लेकर कई तरह के दावे किए जाने लगे हैं।

LiDAR सेंसर से लैस टोयोटा कार की डिटेल

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Toyota RAV4 कार में LiDAR सेंसर लगाकर इसकी भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग की जा रही है। टेस्टिंग के दौरान इस कार पर पीछे की तरफ एक स्टीकर लगा हुआ था, जिसपर लिखा था ऑन टेस्ट बॉय ARAI भारत सरकार।

टेस्टिंग के दौरान देखा गया है कि इस कार में कई LiDAR सेंसर लगे थे, LiDAR का मतलब है लाइट डिटेक्शन और रेंजिंग। जो कि लेजर की मदद से चारों तरफ कार की 3डी मैपिंग का काम करता है। ये लाइट का उपयोग करके रडार पर काम करता है। साथ ही मिलियंस ऑफ टाइम पर सेकंड में लेजर पल्स बाहर निकालता है।

Toyota RAV4 की आधिकारिक जानकारी नहीं

एआरएआई भारत सरकार की संस्था है, जो कि गाड़ियों की सेफ्टी, एमिशन और दूसरे मानकों का परीक्षण करती है। उधर, Toyota RAV4 कार की कोई अधिक जानकारी नहीं है। इस कार को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में भी कोई आधिकारिक बयान नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift

अप्रैल 14, 2026

Kia Sorento Hybrid

अप्रैल 13, 2026

Maruti Suzuki Brezza Facelift

अप्रैल 12, 2026

KTM 350 Duke

अप्रैल 11, 2026