---Advertisement---

TVS Apache RTX 300: लंबी विंडस्क्रीन के साथ गदर मचा सकता है धांसू स्ट्रीट लुक, ऑफरोडिंग के शौकीनों को भाएगा पावरफुल इंजन; जानें लीक डिटेल्स

TVS Apache RTX 300: अपकमिंग टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 एडवेंचर बाइक लंबी विंडस्क्रीन के साथ धमाका कर सकती है। बाइक में स्ट्रीट लुक के साथ दमदार ग्राफिक्स देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 19, 2025 2:54 अपराह्न

TVS Apache RTX 300
Follow Us
---Advertisement---

TVS Apache RTX 300: फेमस टू व्हीलर कंपनी टीवीएस अपनी नई मोटरसाइकिल को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अपकमिंग बाइक टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 को हाल में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 मोटरसाइकिल में अनोखा स्टाइल और पावरफुल इंजन देखने को मिल सकता है। ऐसे में इसकी कीमत भी ज्यादा हो सकती है। हालांकि, टीवीएस की यह बाइक ऑफरोडिंग करने वाले राइडर्स को काफी पसंद आ सकती है।

TVS Apache RTX 300 Launch Date in India

दो पहिया वाहन कंपनी टीवीएस अपनी मशहूर बाइक सीरीज अपाचे में नई बाइक लाने की तैयारी कर रही है। आगामी बाइक टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 की इंडिया में लॉन्च डेट इस सेल फेस्टिव सीजन के आसपास होने की संभावना है।

TVS Apache RTX 300 Price in India

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग ऑफरोडिंग टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 की इंडिया में कीमत 2.60 लाख रुपये एक्सशोरूम तक रह सकती है।

टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 में मिल सकता है धांसू डिजाइन

बाइक सेगमेंट में एडवेंचर मोटरसाइकिल का काफी जलवा देखने को मिलता है। ऐसे में टीवीएस अपनी टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 बाइक के साथ इस साल धमाल मचाने के लिए तैयार है। बता दें कि टीवीएस ने इस बाइक को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, TVS Apache RTX 300 बाइक को लंबी विंडस्क्रीन, LED लाइटिंग सेटअप, LED DRLs और साइड पैनल पर दमदार ग्राफिक्स दिए जा सकते हैं। इसमें TFT स्क्रीन, स्विचएबैल ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टीपल राइडिंग मोड्स और एबीएस की सुविधा भी जोड़ी जा सकती है।

स्पेक्सटीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 की संभावित खूबियां
इंजन299cc
पावर35bhp
टॉर्क28.5nm
गियरबॉक्स6 स्पीड

टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 बाइक में मिलेगा पावरफुल इंजन

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग TVS Apache RTX 300 मोटरसाइकिल में पावरफुल इंजन आने की संभावना है। बाइक में 299cc का लिक्विड कूल्ड इंजन मिल सकता है। यह 35bhp की ताकत और 28.5nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लीप और असिस्ट क्लच का फीचर भी मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026