---Advertisement---

Ather 450X की टेंशन बढ़ाने आ रहा TVS Creon Electric Scooter! फोन से भी जल्दी होगा चार्ज

TVS जल्द अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर को TVS Creon को लॉन्च कर सकती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X के लिए मुसीबत बन सकता है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 28, 2023 1:17 अपराह्न

TVS Creon Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

TVS Creon Electric Scooter: टू व्हीलर सेगमेंट में TVS ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है। कंपनी के बहुत से टू व्हीलर मॉडल ऑटोमोबाइल सेक्टर में तहलका मचाए हुए हैं। इसी कड़ी में कंपनी ने अपने एक और मॉडल को इस लिस्ट में शामिल करने का फैसला लिया है। कंपनी जल्द ही अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS Creon को लॉन्च करने वाली है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कुछ डिटेल्स सामने आई हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करने पर 80 किलोमीटर तक का सफर तय किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसा हो सकता है यह इलेक्ट्रिक स्कूटर?

ये भी पढ़ें: Volkswagen की 7 सीटर Tayron SUV के लॉन्च होते ही आएगी सुनामी, इन खतरनाक फीचर्स से उड़ाएगी गर्दा

कितना दमदार है TVS Creon Electric Scooter?

उम्मीद लगाई जा रही है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 40Ah की क्षमता वाली लिथियम आयन बैटरी दी जा सकती है। इसे 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में मात्र 5.1 सेकेंड का समय लग सकता है। इसमें 12000 पॉवरपल्स मोटर मिलने की उम्मीद है। इस दमदार मोटर की मदद से भारी वजन और इसे ऊंचाई पर ले जाने में मदद मिलेगी। यह ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आ सकता है। इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 80 किलोमीटर तक का सफर तय किया जा सकता है। कंपनी ने अपने इस स्कूटर में डिस्क ब्रेक दिए हैं। इसके अलावा इसमें अलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर भी दिए जा रहे हैं।

BrandTVS
ModelTVS Creon
Battery Capacity40Ah
Acceleration0-60 km in 5.1 Seconds
Motor Power12000 Watt
BrakesDisc
Riding Range80 kms
Wheels TypeAlloy
Additional FeaturesRiding Modes, Park Assist, Navigation, Geo Facing
Body TypeElectric Bikes

मिल सकते हैं ये फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में LED हेडलाइट्स, LED टेललाइट्स, LED टर्न सिंगल लैंप, राइडिंग मोड्स, पार्किंग असिस्ट, जिओ फेसिंग, नेविगेशन, क्लॉक, एंटी थेफ्ट अलार्म, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल टेकोमीटर, डिजिटल ट्रिपमीटर, डिजिटल ऑडोमीटर और डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कंसोल दिया जा सकता है। इसे फास्ट चार्जर की मदद से 1 घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

क्या हो सकती है कीमत?

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्सशोरूम कीमत 1.20 लाख रुपए हो सकती है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि कंपनी अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X के लिए मुसीबत बन सकता है।

ये भी पढ़ें: Kia Seltos और Hyundai Creta जैसी कारों के लिए क्या सिरदर्द बनेगी नई Citroen C3 Aircross SUV? इन फीचर्स पर अटक जाएगी नजर

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026