---Advertisement---

TVS iQube ST Electric Scooter: लुभावना डिजाइन और ढेर सारे हाईटेक फीचर्स; खरीदने पर मजबूर कर देगी धाकड़ रेंज

TVS iQube ST Electric Scooter: टीवीएस आईक्यूब एसटी इलेक्ट्रिक स्कूटर पहली नजर में ही किसी को भी मदहोश कर सकता है। इसमें दमदार बैटरी पैक के साथ कई सारे एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 12, 2025 5:24 अपराह्न

TVS iQube ST Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

TVS iQube ST Electric Scooter: साल के अंत तक कई नामी कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में पेश कर सकती हैं। मगर क्या आप हाल-फिलहाल में किसी धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने की सोच रहे हैं? तो आप सही आर्टिकल पर आए हैं। दरअसल, टीवीएस टू व्हीलर कंपनी ने कुछ टाइम पहले ही अपना दमदार और स्टाइलिश टीवीएस आईक्यूब एसटी इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतारा था। इसमें डिजाइन से लेकर फीचर्स तक सबकुछ कमाल का मिलता है।

TVS iQube ST Electric Scooter Price

दो पहिया वाहन कंपनी टीवीएस के मुताबिक, टीवीएस आईक्यूब एसटी इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 158834 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है।

टीवीएस आईक्यूब एसटी इलेक्ट्रिक स्कूटर का यूनिक डिजाइन

अगर आप इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मोबिलिटी सेगमेंट में कुछ बढ़िया और नया तलाश रहे हैं, तो आपको TVS iQube ST Electric Scooter पसंद आ सकता है। टीवीएस ने इस स्कूटर को काफी प्रीमियम स्टाइल और अलग डिजाइन के साथ उतारा है। इसमें ड्यूल टोन सीट, पिलियन बैकरेस्ट, बैज इनर पैनल्स और 32 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज काफी खास बनाता है।

TVS iQube ST Electric Scooter Specifications

वहीं, टीवीएस आईक्यूब एसटी इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें 17.78cm की TFT टच डिस्प्ले मिलती है। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक दिन और रात के मोड मिलते हैं। कंपनी ने इसमें TBT नेविगेशन, OTA अपडेट, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कॉल-SMS अलर्ट, जियो फेंसिंग, एंटी थेफ्ट अलर्ट, लाइव इंडीकेटर स्टेटस, क्रैश एंड फॉल अलर्ट, रिवर्स पार्किंग असिस्ट और USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

स्पेक्सटीवीएस आईक्यूब एसटी इलेक्ट्रिक स्कूटर
बैटरी5.3kWh
रेंज212KM
टॉप स्पीड82KMPH
टॉर्क33Nm
एक्सलेरेशन4.5 सेकेंड में 0 से 40KMPH की रफ्तार

टीवीएस आईक्यूब एसटी इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलती है धांसू बैटरी

उधर, TVS iQube ST Electric Scooter में 5.3kWh की बैटरी मिलती है। यह सिंगल चार्ज पर 212KM की रेंज दे सकती है। इसकी टॉप स्पीड 82KMPH है। यह 4.5 सेकेंड में 0 से 40KMPH की रफ्तार पकड़ लेता है। फ्रंट व्हील में टेलीस्कोपिक और रियर में एडजेस्टेबल हाइड्रोलिक सस्पेंशन मिलता है। आगे के पहिए में डिस्क और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक दिया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

2026 Yamaha Fascino 125

अप्रैल 16, 2026

Mahindra Thar Facelift

अप्रैल 16, 2026

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026