---Advertisement---

Upcoming Tata Cars in 2026: दिल थामकर करिए इंतजार, 2026 में टाटा इन 5 अपकमिंग कारों से उड़ाएगी गर्दा; दिमाग हिला देंगी खूबियां

Upcoming Tata Cars in 2026: साल 2026 में टाटा की ये 5 आगामी कारें आते ही धूम मचा सकती है। इन गाड़ियों में स्टाइलिश डिजाइन, दमदार खूबियां और धाकड़ सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 31, 2025 2:56 अपराह्न

Upcoming Tata Cars in 2026
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Tata Cars in 2026: बस चंद घंटों का इंतजार, फिर 2026 का आगमन हो जाएगा। नए साल में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है, इसमें टाटा मोटर्स की कई आगामी दमदार कारें भी शामिल हैं। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में आने वाली टाटा कारों की सूची में एक से बढ़कर एक गाड़ी का नाम शुमार है।

Upcoming Tata Cars in 2026: टाटा सिएरा एसयूवी

अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि हाल ही में टाटा सिएरा एसयूवी ने जोरदार एंट्री मारी है। कार बाजार में हर तरफ इसी गाड़ी की चर्चा है। इसके पीछे की वजह साफ है कि कार कंपनी ने इसमें आकर्षक डिजाइन से लेकर एडवांस खूबियों को शामिल किया है। ऐसे में इसके ईवी अवतार का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। लीक्स की मानें, तो अपकमिंग टाटा सिएरा ईवी में 60kWh के तौर पर बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा देखने को मिल सकती है।

टाटा पंच फेसलिफ्ट

भारतीय कार में पंच गाड़ी ने माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाई है। ऐसे में अब 2026 में टाटा पंच फेसलिफ्ट बड़ा धमाका कर सकती है। इसमें बेहतर डिजाइन, आकर्षक इंटीरियर और कई बदले हुए फीचर्स नजर आ सकते हैं। साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए भी काफी कुछ जोड़ने की योजना है।

टाटा अविन्या इलेक्ट्रिक

बीते कई दिनों से अपकमिंग टाटा अविन्या गाड़ी की चर्चा चल रही है। रिपोर्ट्स की मानें, तो यह कार इलेक्ट्रिक अवतार में दस्तक देगी। इसमें काफी बोल्ड और स्पोर्टी लुक आ सकता है। साथ ही डबल बैटरी पैक के साथ यह सिंगल चार्ज पर 400KM की रेंज प्रदान कर सकती है।

टाटा अल्ट्रोज ईवी

इसके अलावा, टाटा की प्रीमियम अल्ट्रोज गाड़ी का भी अपडेटिड वर्जन आने की संभावना है। टाटा अल्ट्रोज ईवी में तगड़ी बैटरी एक बार फुल चार्ज होकर टाटा नेक्सन वाली रेंज प्रदान कर सकती है। साथ ही सुरक्षा के लिए भी कई सारे हाईटेक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इस ईवी गाड़ी का दाम फ्यूल वर्जन वाली कार के आसपार रखने की आशंका है।

टाटा सफारी ईवी

उधर, लीक्स में बताया जा रहा है कि टाटा सफारी ईवी भी 2026 में दस्तक दे सकती है। टाटा की दमदार एसयूवी सफारी वर्तमान में काफी लोकप्रिय है। ऐसे में लोगों को इसके इलेक्ट्रिक अवतार का इंतजार है। इसमें स्टाइलिश बोल्ड डिजाइन के साथ कई प्रीमियम खूबियां आ सकती हैं। साथ ही जानदार बैटरी फुल चार्ज पर लगभग 400KM की रेंज दे सकती है।

फिलहाल इन गाड़ियों का करना होगा इंतजार

हालांकि, ऊपर बताई गई 2026 में आने वाली टाटा कारों की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। सारी जानकारी सिर्फ अटकलों पर आधारित है। ऐसे में इनकी सटीक जानकारी के लिए इनके लॉन्च का इंतजार करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026

Triumph Speed 400

जुलाई 7, 2026