---Advertisement---

Upcoming Toyota SUV: इंडियन मार्केट पर राज कर सकती हैं टोयोटा की ये दमदार गाड़ियां, पावरफुल इंजन से होगी लैस!

Upcoming Toyota SUV: जापानी वाहन कंपनी टोयोटा बारतीय बाजार में नई गाड़ियां लाने की तैयारी कर रही है। इस खबर में देखें कौन सी गाड़ियां धूम मचाने को तैयार है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 28, 2023 3:27 अपराह्न

Upcoming Toyota SUV
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Toyota SUV: ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में जापानी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा मोटर्स की काफी बड़ी हिस्सेदारी है। मार्केट में टोयोटा की कई सारी दमदार गाड़ियां मौजूद हैं और इनकी सेल भी अच्छी-खासी होती है। अगर आपको भी टोयोटा की गाड़ियां पसंद आती हैं तो आपको इस खबर से बहुत अच्छी जानकारी मिल सकती है। दरअसल टोयोटा आने वाले कुछ सालों में अपनी कई गाड़ियों को बाजार में उतारेगी। इन अपकमिंग कारों की कुछ डिटेल लीक हुई है, ऐसे में जानिए कौन सी गाड़ियां बाजार में दस्तक दे सकती हैं।

टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर की संभावित खूबियां

टोयोटा की इस अपकमिंग गाड़ी में काफी शानदार फीचर्स मिल सकते हैं। ये गाड़ी कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी। इस गाड़ी में दो पावरट्रेन ऑप्शन दिए जा सकते हैं। इसमें 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल सकता है। ये गाड़ी 2024 की शुरुआत में आ सकती है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

नेक्स्ट जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर के संभावित फीचर्स

टोयोटा फॉर्च्यूनर एक मशहूर एसयूवी है। कंपनी इसके नए जेनरेशन मॉडल पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसे नए टीएनजीए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसमें 2.8 लीटर का टर्बो डीजल इंजन मिल सकता है। ये गाड़ी साल 2024 के अंत तक बाजार में आ सकती है। हालांकि, अभी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं है।

टोयोटा कोरोला क्रॉस 7-सीटर की संभावित डिटेल

टोयोटा कोरोला की ये कार 7 सीटों के ऑप्शन के साथ आ सकती है। इसमें 3 रो अरेंजमेंट दिए जाएंगे। ये गाड़ी टीएनजीए सी प्लेटफॉर्म पर काम कर सकती है। इस कार को 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 700 और टाटा सफारी जैसी कारों से होगा। मगर अभी तक इसकी कोई आधिकारिक डिटेल नहीं है।

टोयोटा इलेक्ट्रिक एसयूवी की संभावित जानकारी

टोयोटा ईवी सेगमेंट में अपनी नई कार पर काम कर रही है। इसमें 60kwh की बैटरी मिल सकती है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये सिंगल चार्ज पर 500km की रेंज देगी। इसकी लंबाई 4.3 मीटर होगी। ये कार 2025 तक बाजार में आ सकती है। फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

मिनी लैंड क्रूजर की संभावित खासियत

टोयोटा एक मिनी लैंड क्रूजर कार पर भी काम कर रहा है। इस गाड़ी का नाम मिनी लैंड एफजे हो सकता है। इसे बॉक्सी डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इस गाड़ी को शुरू में पेट्रोल और हाईब्रिड इंजन ऑप्शन में उतारा जाएगा। इसके बाद इसे इलेक्ट्रिक क्लेवर में भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift

अप्रैल 14, 2026