---Advertisement---

Hyundai i20 2026 को प्रीमियम हैचबैक बनाने के लिए कंपनी क्या कर रही काम ? जानें लीक फीचर्स और कीमत

Hyundai i20 2026 : हुंडई नई आई20 कार में कई बड़े बदलाव करके लॉन्च कर सकती है। इसके फीचर्स की काफी चर्चा है। वहीं, लुक में भी बदलाव किए जा सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 14, 2026 6:15 अपराह्न

Hyundai i20 2026
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai i20 2026: दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंडई की गाड़ियों को भारत में खूब पसंद किया जाता है। इसकी हुंडई आई20 हैचबैक कार की जमकर सेल होती है। लगातार बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी इसका अपडेट वर्जन पेश करने जा रही है। नई आई20 को इसी साल लॉन्च किया जा सकता है। खबरों की मानें तो कंपनी इसे नए लुक में पेश कर सकती है।

नई Hyundai i20 2026 का लुक और सेफ्टी

कई बड़े बदलावों के साथ पेश करेगी। हालंकि अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स , कीमत और लॉन्चिग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन लीक खबरों में तमाम तरह के दावे किए जा रहे हैं। हुंडई आई20 हैचबैक में नए शार्प ग्रिल जोड़ सकती है। इसमें नए DRLs और LED टेल लैंप्स जोड़े जा सकते हैं। वही, लुक को अट्रेक्टिव बनाने के लिए स्पोर्टी अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। खबरों की मानें तो कपंनी इसके इंटीरियर को गोल्डन पट्टी के साथ ऑल-ब्लैक इंटीरियर दे सकती है। इसके साथ ही वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दे सकती है। इस कार में कंपनी सनरुफ दे सकती है। वहीं, 10.25-इंच टचस्क्रीन के साथ वायरलेस चार्जिंग दे सकती है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा के साथ ADAS दे सकती है।

नई हुंडई आई20 का संभावित इंजन और स्पेसिफिकेशन

नई हुंडई आई20स्पेसिफिकेशन
इंजन1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ CVT हाइब्रिड तकनीक मिल सकती है।
माइलेज17.41 किमी/लीटर से लेकर 20 किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है।
पावर82-87 bhp की पावर और 114.7 Nm टॉर्क दे सकती है।
बूट स्पेस311 लीटर का बूट स्पेस मिल सकता है।
स्पीड160 किमी/घंटे की स्पीड दे सकती है।
ब्रेकफ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक मिल सकते हैं।

हुंडई आई20 कार की अनुमानित कीमत

हुंडई आई20 कार की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन इसे 8 लाख से लेकर 11 लाख तक की अनुमानित कीमत में उतारा जा सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026