---Advertisement---

Honda Elevate Facelift में पावरफुल इंजन के साथ क्या मिल सकता है नया?

Honda Elevate Facelift : होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट इसी साल लॉन्च हो सकती है। कंपनी इसमें कई बड़े बदलाव कर सकती है। यहां जानें गाड़ी में क्या नया मिल सकता है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 15, 2026 4:55 अपराह्न

Honda Elevate Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Honda Elevate Facelift : होंडा एलिवेट एक 5 सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है। ये अपने लुक और परफॉर्मेस से ऑटो मार्केट में Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara और Kia Seltos जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है। ये खराब रास्तों और बड़े गड्ढों में भी आसानी को महंगी ऑफ रोडिंग गाड़ियों का काम कर लेती है। यही कारण है कि, इस एसयूवी की हर महीने 2500 यूनिट के आस-पास भारत में बिक जाती हैं। अपने ग्राहकों के इसी बढ़ते प्यार को देखते हुए कंपनी होंडा एलिवेट के फेसलिफ्ट वर्जन को लेकर आ रही है।  इस साल के अंत तक ये पेश हो सकती है। खबरों की मानें को कंपनी इसे नए पावरफुल इंजन के साथ तमाम सार बदलावों के साथ ला सकती है।

Honda Elevate Facelift  में क्या मिल सकता है नया?

होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट कार में कंपनी रिदमिक एम्बिएंट लाइटिंग दे सकती है। म्यूजिक के हिसाब से ये लाइट बदलेगी। लेवल 2 ADAS सेफ्टी के साथ आ सकती है। इसमें रियर डिस्क ब्रेक्स मिल सकते हैं। इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट और नया इंटीरियर मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। ये प्रीमियम कलर थीम और सॉफ्ट-टच मटेरियल से बनी हो सकती है। ड्राइवर की सीट को बटन से एडजस्ट करने के लिए इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट मिल सकती है। वहीं, गर्मी में आरामदायक सफर के लिए वेंटिलेटेज सीट्स मिल सकती हैं। इसके फ्रंट का ग्रिल पूरी तरह से बदल सकता है। इसमें कनेक्टेड एलईडी लाइट्स मिल सकती हैं। इसके साथ ही पैनोरमिक सनरुफ मिल सकता है।

होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट  में मिल सकता है पावरफुल इंजन

होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट में वैसे तो किसी भी प्रकार के बदलाव की जानकारी सामने नहीं आ रही है। लेकिन कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि, ये हाइब्रिड इंजन के साथ आ सकती है। इसमें 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन मिल सकता है। इसमें दो इलेक्ट्रोनिक मोटर्स लगी होंगी। ये 125 हॉर्सपावर और 253 एनएम की टॉर्क को जनरेट कर सकता है। पावरफुल इंजन मिलने से गाड़ी का माइलेज 27 किमी प्रति लीटर तक जा सकता है। ये 165 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। वहीं, इसमें सामान रखने के लिए 458 लीटर का बूट स्पेस मिल सकता है। पिछली सीटों को मोड़कर इसे बढ़ाया जा सकता है।  गाड़ी में कई बड़े बदलाव हो सकता हैं।

होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट की अनुमानित कीमत

अभी तक होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, मार्केट में मौजूद एलिवेट से ये 3 लाख के आस-पास महंगी हो सकती है। नई एलिवेट की संभावित एक्स शोरुम कीमत 16 लाख से लेकर 21 लाख के आस-पास हो सकी है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

New Hyundai i20

जून 13, 2026

Skoda Kylaq Sportline

जून 12, 2026

Tata Cars Price Hike

जून 12, 2026

New Hyundai i20

जून 9, 2026

Nissan Gravite Price Hike

जून 9, 2026

Discounts and Offers on Tata EV Cars for June 2026

जून 8, 2026