---Advertisement---

KTM RC125 के छक्के छुड़ाने आ रही Yamaha YZF-R15 V4 Bike! लॉन्च से पहले ही लुक और फीचर्स से उड़ाया गर्दा

यामाहा एक जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए अकसर नए अपडेट के साथ वाहनों को लॉन्च कर सकता है। अब कंपनी अपने पोर्टफोलियो में अपनी एक और बाइक को जोड़ने की तैयारी कर रही है। इस बाइक का नाम Yamaha YZF R15 V4 है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 12, 2023 1:56 अपराह्न

Yamaha YZF R15 V4
Follow Us
---Advertisement---

Yamaha YZF-R15 V4: भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में यामाहा मोटर ने 2023 Yamaha YZF-R15 V4 को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस Yamaha YZF-R15 V4 को स्पोर्टी लुक में लॉन्च किया जा सकता है। इस मोटरसाइकिल में 155 cc का इंजन दिया जा सकता है। ऐसे में अगर आप स्पोर्टी लुक वाली दमदार बाइक खरीदना चाहतें हैं तो ये बाइक एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आने वाले समय में इस बाइक को लॉन्च किया जाएगा। यह बाइक KTM RC125 को टक्कर दे सकती है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 1,80,900 रुपए से शुरू हो सकती है। इस बाइक से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई हैं जिन्हें हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: GOOGLE की SMARTWATCH ने SAMSUNG को धूल चटाते हुए छिन ली बादशाहत! जानें यूजर्स को घड़ी में क्या आ रहा पसंद?

कितनी दमदार होगी Yamaha YZF-R15 V4 बाइक

इस बाइक में 155 सीसी का इंजन दिया जा सकता है। इसमें पुराने मॉडल्स की तरह सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन को एक वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) के साथ पहले की तरह ही बरकरार रखा जाएगा। इसमें दिया गया 155 सीसी का इंजन 18.1 Bhp की पॉवर और 14.2 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। कंपनी इस बाइक में व्हाइट पेंट थीम को रख सकती है। कंपनी Yamaha YZF-R15 V4 को चार रंगों के साथ पेश कर सकती है। इनमें मैटेलिक रेड, डार्क नाइट, रेसिंग ब्लू और न्यू इंटेंसिटी व्हाइट शामिल हो सकता है।

मिल सकते हैं ये फीचर्स

अगर इसके फीचर्स की बात करें तो बता दें कि इसमें स्टाइलिश हेडलाइट, ब्लूटूथ इनेबल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल चैनल एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इस बाइक में ट्रैक एंड रोड दो मोड दिए जा सकते हैं। इसे ट्रैकिंग के दौरान ट्रैक मोड पर और साधारण इस्तेमाल के समय रोड मोड पर ड्राइव किया जा सकता है।

क्या हो सकती है कीमत?

Yamaha YZF-R15 V4 ColourEstimated Price
YZF-R15 Metallic RedRs. 1,80,900
YZF-R15 Dark KnightRs. 1,81,900
YZF-R15 Racing BlueRs. 1,85,900
YZF-R15 Intensity WhiteRs. 1,85,900
YZF-R15M Metallic GreyRs. 1,94,400

Also Read: Longest Train of India: शेषनाग से भी बड़ी है यह ट्रेन, चलाने के लिए लगते हैं 6 इंजन…जानें इनसे जुड़े रोचक तथ्य

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now