---Advertisement---

24 Speed Post: इंडिया पोस्ट की इस स्कीम से प्राइवेट कूरियर कंपनियों में हलचल तेज; मात्र इतने घंटों में पहुंचेगा ऑर्डर; जानें सबकुछ

24 Speed Post: प्राइवेट कुरियर कंपनियों को टक्कर देने के लिए सरकार की तरफ से 24 Speed Post लॉन्च किया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 17, 2026 2:40 अपराह्न

24 Speed Post
Follow Us
---Advertisement---

24 Speed Post: आज से कुछ साल पहले इंडिया पोस्ट का एक अहम योगदान था। एक जगह से दूसरे जगह सामान भेजने के लिए इ्ंडिया पोस्ट की ही मदद ली जाती थी। लेकिन धीरे-धीरे प्राइवेट कूरियर कंपनियां आने के बाद इंडिया पोस्ट का हिसाब किताब खराब हो गया था। लेकिन अब प्राइवेट कुरियर कंपनियों को टक्कर देने के लिए सरकार की तरफ से 24 Speed Post लॉन्च किया गया है, जो कुरियर कंपनियों की चिंता बढ़ा सकती है। जानकारी के मुताबिक यह नई सेवाएं आज यानि 17 मार्च, 2026 से उपलब्ध होंगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

सरकार ने लॉन्च किया 24 Speed Post

सरकार ने MyGovIndia एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि इंडिया पोस्ट ने अगले दिन डिलीवरी की गारंटी शुरू की! डाक का इंतज़ार करने की पुरानी यादें ताज़ा कर दीजिए। इंडिया पोस्ट ने अगले दिन डिलीवरी की गारंटी के साथ एक्सप्रेस डिलीवरी की दौड़ में आधिकारिक तौर पर कदम रख दिया है।

  • ओटीपी आधारित सुरक्षित डिलीवरी – डाक केवल इच्छित प्राप्तकर्ता को ही सौंपी जाएगी।
  • रीयल-टाइम ट्रैकिंग और एसएमएस अलर्ट – हर कदम पर अपडेट रहें।
  • समयबद्ध डिलीवरी की गारंटी – समय पर डिलीवरी या शिपिंग शुल्क वापस।

अधिक जानकारी के लिए – 1800 266 6868

इन 6 शहरों में मिलेगी सुविधा

बता दें कि इंडिया पोस्ट ने भी अपने एक्स हैंडल पर अहम जानकारी साझा की है कि किन शहरों में इसकी सुविधा मिलेगी। दी जानकारी के अनुसार “तेजी से बदलती अर्थव्यवस्था में, गति ही सर्वोपरि है। चाहे वह कोई महत्वपूर्ण कानूनी समझौता हो, जीवन बदल देने वाला आवेदन हो, या कोई आवश्यक खेप, कुछ चीजें “कभी” के लिए इंतजार नहीं कर सकतीं।

पेश है इंडिया पोस्ट की 24 घंटे चलने वाली स्पीड पोस्ट। हम भारत के प्रमुख केंद्रों के बीच की दूरी को पाट रहे हैं और अगले दिन डिलीवरी की गारंटी दे रहे हैं। जिसमे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता शामिल है। जब गति आवश्यक हो और विश्वास अप्रतिबंधित हो, तो उस नेटवर्क को चुनें जो भारत को सबसे अच्छी तरह जानता है”।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026