---Advertisement---

8th Pay Commission में देरी के बीच केंद्र सरकार का सेंट्रल कर्मचारियों को खास तोहफा! DA Hike में हो सकता है बड़ा उलटफेर; कब से लागू होगा नया महंगाई भत्ता?

8th Pay Commission: मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर आधारित रिपोर्टों के अनुसार केंद्र सरकार जल्द केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 4, 2025 5:36 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: साल 2025 का 7वां महीना शुरू हो चुका है, लेकिन अभी भी नए वेतन आयोग को लेकर कोई भी खबर नहीं है। यहां तक की कमेटी गठन को लेकर भी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आ रही है। जैसे-जैसे समय बढ़ रहा है, केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स धीरे-धीरे उम्मीद छोड़ रहे है, क्योंकि जनवरी में 8वें वेतन आयोग का ऐलान हुआ था, लेकिन अभी तक इसकी कमेटी गठन को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आ रही है। वहीं कई एक्सपर्ट का मानना है कि जनवरी 2026 में 8th Pay Commission लागू होने की उम्मीद कम है।

8th Pay Commission से पहले केंद्र सरकार बढ़ा सकती है महंगाई भत्ता

मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर आधारित रिपोर्टों के अनुसार केंद्र सरकार जल्द केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। बता दें कि अभी कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है, लेकिन मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर आधारित रिपोर्टों के अनुसार यह 59 प्रतिशत हो सकता है। यानि DA Hike में 59 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इसका ऐलान अगले 2 महीने यानि दिवाली या नवरात्रि तक कर सकती है। भले ही 8th Pay Commission के तहत कमेटी गठन में देरी हो रही है, लेकिन केंद्र सरकार जल्द के इस ऐलान से केंद्रीय कर्मचारियों के चेहरे खुशी से खिल उठेंगे।

DA Hike को लेकर क्या है केंद्र सरकार का मंशा

बता दें कि अभी 8th Pay Commission को लेकर किसी भी प्रकार की खबर सामने नहीं आ रही है, लेकिन अब खबर यह सामने आ रही है कि मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर आधारित रिपोर्टों के अनुसार सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 59 प्रतिशत कर सकती है, यानि DA Hike में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद है। महंगाई भत्ते में साल में दो बार संशोधन किया जाता है, जनवरी और जुलाई में। यह पिछले 12 महीनों के AICPI-IW डेटा के औसत पर आधारित होता है। महंगाई भत्तो में बढ़ोतरी जुलाई से ही होगी, लेकिन सरकार इसका ऐलान दिवाली तक कर सकती है, क्योंकि पिछली बार भी सरकार ने उसी समय बढ़े हुए महंगाई भत्ते का ऐलान किया था।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026