---Advertisement---

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की आ जाएगी मौज! 25500 वेतन पाने वालों को अब मिलेंगे करीब 72000 रूपये; जानें एक-एक डिटेल

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जल्द ही बड़ी खुशकबरी मिलने वाली है। जिससे लाखों लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 13, 2025 12:24 पूर्वाह्न

8th Pay commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जल्द ही बड़ी खुशकबरी मिलने वाली है। 8वें वेतन आयोग लागू करने के ऐलान के साथ ही हर रोज केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स कमेटी गठन का इंतजार कर रहे है। माना जा रहा है कि महंगाई को ध्यान में रखते हुए मिनिमम सैलरी और डीए में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अप्रैल का महीना शूरू हो चुका है, लेकिन अभी तक सरकार द्वारा किसी प्रकार की कमेटी को लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही है, जिससे केंद्रीय कर्मचारी चिंतित है। लेकिन हम इस लेख में आपको बता जा रहे है कि अगर किसी कर्मचारी की न्यूनतम सैलरी 25500 रूपये है तो 8th Pay Commission लागू होने के बाद उनकी सैलरी में कितना इजाफा होगा, साथ ही उनकी सैलरी फिटमेंट फैक्टर के तहत कितने गुणा बढ़ जाएगी।

8th Pay Commission लागू होने के बाद कर्मचारियों की इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

मान लीजिए की आप केंद्रीय कर्मचारी और आपकी मिनिमम सैलरी 25500 रूपये है, तो 8th Pay Commission लागू होने के बाद कितनी हो जाएगी। अगर केंद्र सरकार द्वारा फिटमेंट फैक्टर 2.86 लागू कर दिया जाता है, अगर किसी की मिनिमम आय 25500 रूपये है, तो 8वां वेतन आयोग के बाद कर्मचारियों की सैलरी करीब 72290 रूपये तक हो सकती है, हालांकि यह अभी केवल एक टेस्टिंग है। यह पूरा केंद्र सरकार पर निर्भर करता है कि वह कर्मचारियों के लिए कितना फिटमेंट फैक्टर बढ़ाता है। गौरतलब है कि पिछले सालों से इनकी सैलरी नहीं बढ़ी थी, जिसके लेकर वह सरकार से लगातार सवाल पूछते रहते थे। इसके अलावा अभी इसके कमेटी का भी गठन किया जाएगा।

कर्मचारियों के लिए 8वां वेतन आयोग क्यों है जरूरी

मालूम हो कि लगातार महंगाई आसमान छू रही है, वहीं इन केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में पिछले 10 सालों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। बता दें कि वेतन में आखिरी बड़ा बदलाव जनवरी 2016 में हुआ था। अब करीब 9 साल हो गए हैं। पेंशनभोगी भी चाहते हैं कि उनकी मासिक पेंशन में मौजूदा जीवन स्तर के हिसाब से सुधार किया जाए। जिसके बाद लंबे समय से नए वेतन आयोग की मांग उठ रही थी, आखिरकार मोदी सरकार ने जनवरी 2025 को इस नए वेतन आयोग का ऐलान कर दिया था, हालांकि जिस हिसाब से प्रोसेस चल रहा था, इसमे थोड़ा समय लग सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Ghaziabad News

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Nashik News

अप्रैल 17, 2026