---Advertisement---

8th Pay Commission के तहत बनी कमेटी के 5 महीने कंप्लीट, किन चीजों पर लगी मुहर, जानें सबकुछ

8th Pay Commission अपडेट: 5 महीने में कमेटी ने किन फैसलों पर लगाई मुहर? सैलरी, फिटमेंट फैक्टर और नए लाभों को लेकर जानें पूरी डिटेल।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 4, 2026 2:38 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का 8th Pay Commission लागू होने का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच कमेटी के पूरे 5 महीने पूरे हो चुके है। हाल ही में लोकसभा में कहा गया था कि कमेटी की तरफ से 18 महीने के अंदर रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। मालूम हो केंद्रीय कर्मचारियों के अंदर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर मिनिमम सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसके अलावा अन्य भत्तों में किस तरह के बदलाव होंगे, हालांकि अब तक कमेटी की तरफ से इसे लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नही आई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

8th Pay Commission के तहत बनी कमेटी के 5 महीने कंप्लीट

बता दें कि 8th Pay Commission ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा “8वां सीपीसी!! 5वें महीने की समीक्षा (3 मार्च – 3 अप्रैल), 5 महीने पूरे – 13 महीने शेष, ज्ञापन जमा करने की विंडो खुली (5 मार्च), प्रश्नावली जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। लोकसभा अपडेट (23 मार्च) रिपोर्ट 18 महीनों में अपेक्षित है।

पहले दौरे की घोषणा – उत्तराखंड (30 मार्च) को की गई थी”। वहीं बीते दिन कमेटी की तरफ से भी फिटमेंट फैक्टर को लेकर अहम जानकारी साझा की गई थी। जिसमे बताया गया था कि कर्मचारियों किसी भी फिटमेंट फैक्टर को सच ना समझे, क्योंकि कमेटी द्वारा रिपोर्ट तैयार करने के बाद भी असली फिटमेंट फैक्टर का पता चल सकेगा।

कब लागू हो सकता है नया वेतन आयोग

बता दें कि कमेटी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार अभी रिपोर्ट तैयार होने में 13 महीने का समय बाकी है, यानि कमेटी की तरफ से अगली साल यानि मई 2027 तक कमेटी की तरफ से सरकार को रिपोर्ट पेश किया जाएगा। इसके बाद केंद्र सरकार की तरफ से रिपोर्ट की समीक्षा करने में करीब 6-9 महीने का समय लग सकता है। यानि अगर देखा जाए तो 8th Pay Commission साल 2028 के शुरूआत या बीच में लागू हो सकता है।

हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी तक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।माना जा रहा है कि महंगाई को केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों के मिनिमम सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा अन्य महंगाई भत्तों में इजाफा होने की  उम्मीद है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 5 April 2026

अप्रैल 4, 2026

Tamil Nadu Elections 2026

अप्रैल 4, 2026

अप्रैल 4, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 4, 2026

Lucknow News

अप्रैल 4, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 4, 2026