---Advertisement---

सिपाही से लेकर कैप्टन तक, 8th Pay Commission लागू होते ही भारतीय सेना के जवानों की मिनिमम सैलरी में हो सकता है बड़ा उलटफेर; जानें पूरी डिटेल

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग की मंजूरी दे दी गई है, हालांकि इसे लेकर अभी तक कमेटी का गठन नहीं किया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 11, 2025 5:11 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: हजारों युवाओं का सपना होता है कि वह भारतीय सेना में भर्ती हो सकें, हालांकि यह मौका चुनिंदा लोगों को मिल पाता है, लेकिन अगर आप भी भारतीय में भर्ती होने की सोच रहे है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग की मंजूरी दे दी गई है, हालांकि इसे लेकर अभी तक कमेटी का गठन नहीं किया गया है। मालूम हो कि 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स 8th Pay Commission लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। चलिए आज इस लेख के माध्यम से आपको बताते है कि नया वेतन आयोग लागू होने के केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी कितनी हो जाएगी।

फिटमेंट फैक्टर 2.28 के तहत सेना के जवानों की सैलरी में कितना होगा इजाफा

  • अभी सिपाही की मिनिमम सैलरी 21700 रूपये है, वहीं फिटमेंट फैक्टर 2.28 लागू होने के बाद सैलरी 49476 हो जाएगी।
  • नायक की बात करें तो अभी उनकी मिनिमम सैलरी 25500 है, वहीं 2.28 के तहत न्यूनतम सैलरी 58140 हो जाएगी।
  • हवलदार की बात करें तो अभी उनकी मिनिमम सैलरी 29200 है, वहीं 2.28 के तहत न्यूनतम सैलरी 66,576 हो जाएगी।
  • फिटमेंट फैक्टर 2.28 के तहत 8th Pay Commission के बाद नायब सूबेदार की मिनिमम सैलरी 80712 हो जाएगी।
  • इसके अलावा सूबेदार मेजर 108528, लेफ्टिनेंट – 127908,
  • कैप्टन – 139764, मेजर – 158232, कर्नल – 297768, ब्रिगेडियर- 318288 की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। हालांकि यह एक अनुमानित राशि है।

8th Pay Commission के तहत 40 हजार पाने वाले पेंशनर्स की इतनी बढ़ जाएगी पेंशन

मान लीजिए की अगर हर महीने किसी पूर्व कर्मचारी का पेंशन 40 हजार रूपये आता है, वहीं 8th Pay Commission के तहत फिटमेंट फैक्टर 1.92 लागू होने के बाद पेंशनर्स की सैलरी लगभग 76000 रूपये के आसपास हो जाएगी, वहीं अगर फिटमेंट फैक्टर 2.08 हो जाता है तो पेंशन धारकों की सैलरी लगभग 83000 रूपये के आसपास होने की उम्मीद है। इसके साथ ही अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 प्रतिशत बढ़ता है तो पेंशन 1 लाख से पार हो जाएगी, यानि अगर अभी किसी को 40 हजार पेंशन मिल रहा है तो 8वें वेतन आयोग के पेंशन 1 लाख से ज्यादा होने की उम्मीद है, हालांकि उसके लिए थोड़ा सा इंतजार करने की जरूरत है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026