---Advertisement---

8th Pay Commission से लेकर बोनस तक, दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स हो जाएंगे मालामाल; केंद्र सरकार का प्लान जान खिल उठेंगे चेहरे

8th Pay Commission: त्योहार की सीजन शुरू हो चुका है, इस बार केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को खुश करने में लगी हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 26, 2025 6:06 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: त्योहार की सीजन शुरू हो चुका है, इस बार केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को खुश करने में लगी हुई है। हाल ही में रेल मंत्रालय ने रेल कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान कर दिया है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि दिवाली से पहले डीए में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा सबसे चर्चित 8वें वेतन आयोग के तहत होने वाली कमेटी गठन को लेकर भी सुगबुगाहट तेज हो गई है, और माना जा रहा है कि मोदी सरकार दिवाली तक कमेटी का गठन कर सकती है, हालांकि इसे लेकर अभी तक अधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को खुशखबरी मिल सकती है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स हो जाएंगे मालामाल

माना जा रहा कि दिवाली केंद्र सरकार, कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने के मूड में है, सरकार ने पहले ही रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान कर दिया है। वहीं खबर सामने आ रही है कि आने वाले दिनों में सरकार डीए को लेकर भी कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है, जिससे कर्मचारियों को डीए के तहत मिलने वाले पैसों में बढ़ोतरी होगी, यानि यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार सरकारी कर्मचारियों की दिवाली शानदार मनने वाली है।

इसके अलावा 8वें वेतन आयोग को लेकर पिछले 9 महीने से केंद्र सरकार और पेंशनर्स इंतजार कर रहे है, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली तक कमेटी का गठन हो सकता है, अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों और पेंशनर्स की आधी टेंशन खत्म हो सकती है।

8th Pay Commission के तहत कमेटी गठन पर भी आई खुशखबरी

बीते कई महीने से केंद्रीय कर्मचारी इंतजार कर रहे है कि आखिर 8वें वेतन आयोग के ऐलान के बाद अब कमेटी का गठन कब किया जाएगा, क्योंकि 7 महीने बीत चुके है, और जितने इसके गठन में देरी आएगी, उतना ही नए आयोग को लागू होने में देरी होगी। हालांकि इसे लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है, वहीं माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों के अंदर इस कमेटी का गठन हो सकता है। बताते चले कि यह कमेटी ही केंद्र सरकार को रिपोर्ट पेश करेगी, जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी, साथ ही अन्य भत्तों पर भी मुहर लगेगी। हालांकि इसे लेकर अधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026