---Advertisement---

Adani Group को अमेरिकी सरकार से मिली बड़ी राहत, शेयरों में तेजी के साथ मार्केट कैप में हुआ इजाफा

Adani Group: अडानी समूह पर लगे हिंडनबर्ग के आरोपों को अमेरिकी एजेंसी ने गलत बताया है। साथ ही क्लीनचीट देते हुए हिंडनबर्ग की मंशा पर सवाल भी उठाया है

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 5, 2023 2:10 अपराह्न

Adani Group
Follow Us
---Advertisement---

Adani Group: देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी के लिए एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दरअसल हिंडनबर्ग के आरोपों से घिरे अडानी समूह (Adani Group) पर अमेरिकी सरकार ने जांच पूरी कर ली है। सरकार की ओर से की गई जांच में हिंडनबर्ग के आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया गया है। साथ ही अमेरिकी सरकार ने हिंडनबर्ग की मंशा पर भी सवाल उठाया है। अमेरिकी सरकार से अडानी समूह को मिली राहत गौतम अडानी के लिए बड़ी जीत है।

अमेरिकी सरकार से अडानी को मिली राहत

आपको जानकारी के लिए बता दें कि अडानी समूह श्रीलंका के कोलंबो में एक पोर्ट टर्मिनल तैयार कर रहा है। इस प्रोजेक्ट को अमेरिकी सरकार का समर्थन मिला हुआ है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसके लिए अमेरिका से अडानी समूह को 553 मिलियन डॉलर (करीब 4500 करोड़ रुपये) का लोन दिया गया है।

वहीं, बताया जा रहा है कि इसके पीछे अमेरिका की बड़ी सोच है। श्रीलंका में चीन का प्रभाव कम करने के लिए अमेरिका इस प्रोजेक्ट में अडानी समूह को समर्थन दे रहा है। चीन ने श्रीलंका को वन बेल्ट और वन रोड प्रोजेक्ट के तहत शामिल किया है, जिसके बाद चीन का दबदबा लगातार बढ़ रहा है।

कड़ी निगरानी में रहेगा अडानी समूह

उधर, ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी समूह पर हिंडनबर्ग के आरोप अमेरिकी जांच में सही नहीं निकले हैं। इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प ने इस मामले की जांच की है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी एजेंसी आगे अडानी समूह पर कड़ी निगरानी रखेगी।

जानें क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि अमेरिका की शॉर्ट सेलर फर्म कंपनी हिंडनबर्ग ने अडानी समूह पर इस साल की शुरुआत में कंपनियों के बीच फंड आवंटन को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद समूह के शेयर के दाम काफी तेजी से नीचे आ गए थे। साथ ही 100 अरब डॉलर का नुकसान भी हुआ था।

अडानी समूह के शेयरों में तेजी

अमेरिकी सरकार की तरफ से अडानी समूह को मिली राहत के बाद अडानी समूह के शेयरों में अच्छा उछाल देखा जा रहा है। इसमें अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट, अडानी ग्रीन, अडानी टोटल आदि शेयर शामिल हैं। इतना ही नहीं, अडानी की मार्केट वैल्यू में भी इसका असर देखने को मिला है। अडानी का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपये से ऊपर चला गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026