---Advertisement---

Atal Pension Yojana: खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! जानें कितने अन्य CRA के साथ खोल सकते हैं अकाउंट

Atal Pension Yojana: असंगठित क्षेत्र के प्रत्येक भारतीय नागरिक को वृद्धावस्था में आय प्रदान करने के लिए शुरू की गई अटल पेंशन योजना (एपीवाई) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 5, 2024 3:45 अपराह्न

Atal Pension Yojana
Follow Us
---Advertisement---

Atal Pension Yojana: असंगठित क्षेत्र के प्रत्येक भारतीय नागरिक को वृद्धावस्था में आय प्रदान करने के लिए शुरू की गई अटल पेंशन योजना (एपीवाई) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप इस योजना के ग्राहक हैं तो जान लें कि अटल पेंशन योजना तीन केंद्रीय रिकॉर्डकीपिंग एजेंसियों (CRA) में से किसी एक के साथ खोला जा सकता है।

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने इस संबंध में खाता खोलने की सुविधा का विस्तार करते हुए एक परिपत्र जारी किया है। ऐसे में आइए हम आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ी इस ताजा अपडेट की जानकारी देते हैं।

Atal Pension Yojana से जुड़े ताजा अपडेट

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने अटल पेंशन योजना के तहत खाता खोलने व उसे बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण सर्कुलर जारी किया है। इसके तहत अब अटल पेंशन योजना (एपीवाई) खाता तीन सीआरए में से किसी एक के साथ खोला जा सकता है। इसमे प्रमुख रुप से प्रोटियन ईगॉव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, CAMS और KFin टेक्नोलॉजीज लिमिटेड शामिल हैं।

अटल पेंशन योजना के ग्राहकों के पास अपनी सुविधानुसार सीआरए स्विच करने का विकल्प भी है। पीएफआरडीए की ओर से ये भी स्पष्ट किया गया है कि अटल पेंशन योजना खाते में रखरखाव और अन्य संबंधित शुल्कों के लिए समय-समय पर कटौती की जाएगी। इसके लिए संबंधित बैंक के खाते में बैलेंस बनाए रखना जरुरी है। यदि ग्राहक समय पर भुगतान नहीं करता है तो अतिरिक्त शुल्क भी लगाया जा सकता है।

अटल पेंशन योजना का परिचय

अटल पेंशन योजना भारत के विभिन्न हिस्सों में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत नागरिकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कराती है। इसकी शुरूआत 1 जून 2015 को की गई थी। इस योजना के तहत व्यक्ति एक निश्चित अवधि के लिए मासिक योगदान कर सकता है जिसके आधार पर उसे 60 वर्ष की आयु पूरे होने के पश्चात प्रति माह 1000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये या 5000 रुपये की न्यूनतम पेंशन मिल सके। बता दें कि पेंशन की रकम खाताधारक द्वारा किए गए निवेश पर निर्भर करती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026