---Advertisement---

Bao Fan Missing: चीन में अचानक से कैसे गायब हो रहे बड़े उद्योगपति, पहले जैकमा और अब इस बैंकर के लापता होने से मचा हड़कंप

Bao Fan Missing: चीन में बड़े उद्योगपति लगातार गायब होते जा रहे हैं। 2 साल पहले अलीबाबा के फाउंडर जैकामा अचानक से गायब हो गए थे, सरकार के द्वारा उनके खोज के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। वहीं अब हाई-प्रोफाइल बैंकर बाओ फैन के अचानक से गायब हो जाने की खबर आ रही ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 18, 2023 11:17 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bao Fan Missing: चीन में बड़े उद्योगपति लगातार गायब होते जा रहे हैं। 2 साल पहले अलीबाबा के फाउंडर जैकामा अचानक से गायब हो गए थे, सरकार के द्वारा उनके खोज के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। वहीं अब हाई-प्रोफाइल बैंकर बाओ फैन के अचानक से गायब हो जाने की खबर आ रही है। बैंकर बाओ के गायब होने की जानकारी उनकी ही कंपनी के लोगों द्वारा दी गई है।

सरकार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी

चीन में कई ऐसे मामले आए हैं जिसमें सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाला व्यक्ति गायब हो गया हो। ऐसे में अब यह कयास लगाया जा रहा है कि बाओ फैन के गायब होने के पीछे भी शी जिनपिंग का हाथ हो सकता है। बता दें कि चीन की सरकार नए सिरे से अपने उद्योग और वित्त विभाग पर शिकंजा कसने जा रही है। ऐसे में बाओ ने शी जिनपिंग के इस फैसले का जमकर विरोध भी किया था। ऐसे में बाओ के गायब होने के बाद उनकी कंपनी चाइना रेनेसां होल्डिंग्स लिमिटेड की तरफ से यह कहा गया कि पिछले काफी समय से देश के सबसे पॉवरफुल बैंकर से उनका संपर्क नहीं हो रहा है।

ये भी पढ़ें: Pakistan-China: तालिबान से डर गया ड्रैगन! अचानक बंद किया पाक स्थित काउंसलर ऑफिस, सिटीजन्स के लिए जारी की एडवाइजरी

जैक मा भी ऐसे हुए थे गायब

चीन में सरकारी जांच में शामिल होने के बाद बड़े बिजनेसमैन का गायब होना आम बता है। इसलिए बाओ के गायब होने से फाइनेंस कंपनी में किसी भी तरह के घबराहट का माहौल नहीं है। इसी तरह के चीन के बड़े बिजनेस मैन जैक मा भी गायब हो गए थे।अलीबाबा के फाउंडर के अचानक से गायब होने पर चीन में काफी हंगामा भी हुआ था। वहीं अब टॉप टेक फाइनेंसर बाओ के गायब होने से भी लोग कई तरह के सवाल खड़े कर रहें है। बता दें कि बाओ के चीन में सभी फील्ड्स में अच्छे कनेक्शन है। वह चीन के बड़े कंपनियों के लिए बैंकर का काम करते हैं।

ये भी पढ़ें: लेखिका तस्लीमा नसरीन का इस्लामिक कट्टरपंथियों पर तंज, बोली- ‘ अल्लाह की दी सजा है! Turkey Earthquake’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

अगस्त 1, 2026

LPG Cylinder Price

अगस्त 1, 2026

Financial Rule Change from 1st Aug 2026

जुलाई 31, 2026

Income Tax News

जुलाई 30, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 30, 2026

India-US Trade Deal

जुलाई 30, 2026