---Advertisement---

Cow Best Breed: इन तीन नस्लों की गायों को पालने से खूब बरसेगा पैसा, रोज 50 लीटर दूध देने की रखती हैं क्षमता

Cow Best Breed: कोरोना महामारी के दौरान कई लोगों को अपनी नौकरियों से हाथ धोना पड़ा था। ऐसे में लोग ज्यादातर बिजनेस की तरफ अपना रुख मोड़ लिया है। मौजूदा समय में लोग नौकरी करने की बजाय अपने बिजनेस पर ध्यान देने की सोच रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 13, 2023 3:04 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cow Best Breed: कोरोना महामारी के दौरान कई लोगों को अपनी नौकरियों से हाथ धोना पड़ा था। ऐसे में लोग ज्यादातर बिजनेस की तरफ अपना रुख मोड़ लिया है। मौजूदा समय में लोग नौकरी करने की बजाय अपने बिजनेस पर ध्यान देने की सोच रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप हर महीने लाखों का मुनाफा कमा पाएंगे। ‌इसी के साथ आपको बता दें कि, इस बिजनेस में किसी भी तरीके की तकनीकी और नॉलेज की जरूरत नहीं है। हर महीने लाखों रुपए कमाने के लिए आपको डेरी का बिजनेस खोलना होगा। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए ऐसी गायों की नस्लों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको पालने से आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं। बता दें कि, यह गाय हर रोज 50 लीटर से अधिक दूध देने की क्षमता रखती है।

गीर गाय

इसमें पहला नाम गीर गाय का है। गिर गाय की नस्ल सबसे ज्यादा दूध देने वाली गायों में से एक है। ऐसा बताया जाता है कि, यह गाय गुजरात के गिर के जंगलों में पाई जाती है। गुजरात के गिर जंगलों में पाई जाने वाली यह गाय वैसे तो 12 से 20 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है लेकिन अगर आप इसका अच्छी तरह से ख्याल रखेंगे और पालन-पोषण करेंगे तो ये 50 लीटर तक दूध भी दे सकती है।

Also Read: W. Bengal News: नियुक्तियों को लेकर CM Mamata Banargee की राज्यपाल से ठनी, जानें कैसे शुुरु हुआ नया विवाद

लाल सिंधी गाय

इस लिस्ट में दूसरा नाम लाल सिंधी गाय का आता है। बता दें कि, लाल सिंधी गाय सिंध के इलाके में मिलती है। गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, केरल, उड़ीसा और पंजाब के लोग इस गायों को पालकर अपना बिजनेस को फैला रहे हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, ये गाय हर रोज 15 से 20 लीटर दूध देती है लेकिन अच्छे से ख्याल रखने पर ये 40 से 50 लीटर तक दूध भी दे सकती है।

साहिवाल गाय

इस लिस्ट में तीसरा नाम साहिवाल गाय का आता है। साहिवाल गाय उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा में पाई जाती है। इन राज्यों के लोग साहिवाल गायों को पालकर दूध के बिजनेस को आगे बढ़ा रहे हैं। बता दें कि, ये गाय हर रोज 10 से 15 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है। वही अच्छे से ख्याल रखे जाने पर ये गाय हर रोज 30 से 40 मीटर तक भी दूध दे सकती है। इसी के साथ ऐसा बताया जाता है कि, इन गायों कल ज्यादा ख्याल रखने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।

Also Read: Patana बैठक से पहले महागठबंधन को लगा बड़ा झटका, जीतनराम मांझी के बेटे Santosh Kumar Suman ने दिया Nirish सरकार से इस्तीफा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

UP News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

Nashik News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026