---Advertisement---

DA Hike: खुशखबरी! केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में होगी धनवर्षा, कोविड महामारी के दौरान रूके महंगाई भत्ते की रकम जल्द अकाउंट में होगी क्रेडिट, जानें डिटेल

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के अकाउंट में जल्द उनका रूका हुई डीए आ सकता है, इसके अलावा जल्द सरकार द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाया जा सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 13, 2025 8:11 अपराह्न

DA Hike
Follow Us
---Advertisement---

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द उनके रूके हुए महंगाई भत्ते की रकम मिल सकती है, मालूम हो कि कोविड महामारी के दौरान कई महीनों तक केंद्र सरकार द्वारा महंभाई भत्ता नहीं दिया गया था, जिसके बाद से ही समय-समय पर इसकी मांग उठ रही है, वहीं एक बार फिर केंद्रीय सरकारी कर्मचारी एवं श्रमिक परिसंघ ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की विभिन्न लंबित मांगों का मुद्दा फिर उठाया है। जारी लेटर के अनुसार परिसंघ ने केंद्र सरकार के सामने कई मांगे रखी है, उसमे से एक है कोविड महामारी अवधि के दौरान रोके गए महंगाई भत्ते (डीए) के बकाया का, गौरतलहब है जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक महंगाई भत्ता रोका गया था।

महंगाई भत्ते की रकम जल्द कर्मचारियों के अकाउंट में होगी क्रेडिट

गौरतलब है कि कोविड महामहारी के दौरान रोके गए महंभाई भत्ते ( DA Hike) को लेकर लगातार मांग उठ रही है, वहीं एक बार फिर इसका मुद्दा काफी तेजी से गरमा रहा है। केंद्रीय सरकारी कर्मचारी एवं श्रमिक परिसंघ ने केंद्र सरकार से 18 महीने के रूके डीए देने की मांग की गई है, हालांकि इससे पहले भी कई बार परिसंघ द्वारा केंद्र सरकार को लेटर लिखा गया है, वहीं माना जा रहा है अगर केंद्र सरकार द्वारा इस प्रस्ताव को मान लिया जाता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों के अकाउंट में घनवर्षा शुरू हो जाएगी। इसके अलावा भी कर्मचारी लगातार सरकार से DA Hike की मांग कर रहे है।

क्या केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता – DA Hike

केंद्रीय कर्मचारियों लगातार सरकार से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे है। जानकारी के मुताबिक इस बार 2 फीसदी की डीए बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद करीब 1 करोड़ कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर मिलेगी। सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से ये मांग रही है कि उन्हें मिलने वाले महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा किया जाएं। मालूम हो कि अभी कर्मचारियों को 53 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। हालांकि अगर इस बार 2 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो भी पिछले सालों की यह सबसे कम डीए बढ़ोतरी होगी। हालांकि अब देखना होगा कि सरकार द्वारा DA Hike में कितने प्रतिशत का इजाफा किया जाता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026