---Advertisement---

बेटियां अब नहीं लगेंगी बोझ! Majhi Kanya Bhagyashree Yojana के तहत मिलेंगे 50000 रुपए, ऐसे उठाएं लाभ

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana: इस योजना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू करने से लड़कियों की संख्या और उनके भविष्य पर काफी अच्छा असर पड़ेगा।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 15, 2023 9:30 अपराह्न

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana
Follow Us
---Advertisement---

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana: जहां एक तरफ अभी तक बेटियों के पैदा होने पर उन्हें बोझ माना जाता है। कई परिवार बेटियों के पैदा होते ही उन्हें इसलिए मार देती है क्योंकि  वह उनके ऊपर पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं। लेकिन कुछ गरीब होने के चलते बेटियों को पैदा नहीं करते है‌। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने बेटियों के उज्जवल भविष्य और उनकी सुरक्षा के लिए एक अलग प्रकार की योजना बनाई है। इस योजना का  नाम माझी कन्या भाग्यश्री योजना है।‌ इस योजना के चलते महाराष्ट्र के बहुत से गरीब परिवार को अब बेटी होने और उन्हें पढ़ाने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज इस आर्टिकल के जरिए आपको इस योजना के बारे में , प्रक्रिया आदि के बारे में जाननें को मिलेगा‌।

ये भी पढ़ें: Adani Group: दुनिया के Top 25 अमीरों की सूची से भी गौतम अडानी हुए बाहर, लगातार गिर रहे हैं कंपनियों के शेयर

माझी कन्या भाग्यश्री योजना क्या है

महाराष्ट्र सरकार ने यह योजना 1 अप्रैल, 2016 में शुरु की थी। इस योजना के तहत सरकार महाराष्ट्र के गरीब परिवारों को उनकी बेटियों के लिए 50 हजार रूपये तक की सहायता की जाएगी। इस राशि का इस्तेमाल अभिभावक केवल अपने बच्चों की शिक्षा में ही कर सकते हैं। इस योजना के तहत केवल वहीं लोग शामिल होते हैं जो मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी हैं। इसके साथ ही इस योजना के तहत 50 हजार रूपए का ओवर ड्राफ्ट और 1 लाख तक की राशि दुर्घटना बीमा के लिए भी दी जाएगी। अभिभावक केवल दो लड़कियों तक के लिए इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी प्रमाण-पत्र

जो भी अभिभावक इस योजना का लाभ उठाना चाहते है. उनके पास अपना आधार कार्ड होना अनिवार्य है , वह मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी होने का प्रमाण -पत्र भी होना चाहिए। उनका किसी बैंक में अपनी लड़की के साथ ज्वांइट अकाउंट होना जरूरी है। आवेदन के लिए पासपोर्ट फोटो और मौबाइल नंबर होना भी आवश्यक है।

कैसे करें योजना के लिए रजिस्ट्रेशन

इसके लिए अभिभावक को महाराष्ट्र सरकार शासन की ऑफिशियल साइट mahadbt.maharashtra.gov.in पर जाना है।

साइट पर जाने के बाद माझी कन्या भाग्यश्री योजना के लिंक पर क्लिक करना है।

लिंक ओपन होने के बाद अभिभावक आवेदन फॉर्म को पूरा भरेंगे। आखिरी में सबमिट का ऑप्शन क्लिक करके आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: KTM Electric Scooter में मिलेगी 100KM की रेंज, इन तूफानी स्पेक्स को जानकर Ola और Hero की उड़ी नींद!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026