---Advertisement---

Delhi–Amritsar-Katra Expressway के शुरू होने से पहले ही यात्रियों के बीच मची हलचल, राजधानी से मात्र इतने घंटे में पहुंच सकेंगे कटरा, जानें सबकुछ

Delhi–Amritsar-Katra Expressway कई मायनों में एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है, सबसे खास बात है इससे कटरा की पहुंच आसान हो जाएगी। जहां बड़ी संख्या में लोग मां वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए आते है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 19, 2026 5:34 अपराह्न

Delhi–Amritsar-Katra Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi–Amritsar-Katra Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे में से एक Delhi-Amritsar-Katra Expressway के संचालन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। सबसे खास बात है कि यह एक्सप्रेसवे कई मायनों में गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। हालांकि इसे पूरा कंप्लीट होने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन इसके बनने से चंडीगढ़ से लेकर जम्मू तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा।

साथ ही बहुत कम समय में दिल्ली से कई प्रमुख स्थानों पर पहुंचा जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक इस एक्सप्रेसवे के बनाने में करीब 40 हजार करोड़ रूपये की लागत आएगी। इसे भारतमाला परियोजना के तहत बनाया जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Delhi–Amritsar-Katra Expressway शुरू होने से पहले यात्रियों के बीच मची हलचल

बता दें कि Delhi–Amritsar-Katra Expressway का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से चंडीगढ़ की दूरी केवल 2 घंटे की रह जाएगी। जबकि अभी 4-5 घंटे का समय लगता गहै। मालूम हो कि बड़ी संख्या में दिल्ली से चंडीगढ़ और चडीगढ़ से दिल्ली लोग आते जाते है। वहीं अगर रूट की बात करें तो ये दिल्ली के बहादुरगढ़ बॉर्डर से शुरू होगा।

इसके बाद झज्जर, खरखौदा, गोहाना, जींद, कैथल, संगरूर, मलेरकोटला, लुधियाना, जालंधर, नकोदर तक यह एक्सप्रेसवे जाएगा। इसके बाद यह एक्सप्रेसवे दो हिस्सों में बंट जाएगा। पहला – सुल्तानपुर लोधी, गोइंदवाल साहिब, तरनतारन से अमृतसर एयरपोर्ट तक इस एयपोर्ट का कनेक्शन होगा। दूसरे रूट की बात करें तो गुरदासपुर, कठुआ, बाईपास, जम्मू और कटरा तक सीधा कनेक्शन होगा।

मात्र इतने घंटे में दिल्ली से कटरा का सफर होगा पूरा

अगर इस एक्सप्रेसवे की बात करें तो यह एक्सप्रेसवे कई मायनों में गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। सबसे खास बात है कि इसके बनने से दिल्ली से चंडीगढ़ की दूरी मात्र 2 घंटे की रह जाएगी।

तो वहीं दिल्ली से अमृतसर की दूरी मात्र 4 घंटे की रह जाएगी। इसके अलावा दिल्ली से कटरा की दूरी केवल 6 घंटे की रह जाएगी। अगर स्पीड की बात करें तो 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से Delhi–Amritsar-Katra Expressway पर गाड़ियां फर्राटा भरेंगी। माना जा रहा है कि 2027 से इस एक्सप्रेसवे का संचालन हो सकता है, हालांकि इसे लेकर अभी तक अधिकारिक तौर पर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026