---Advertisement---

Bullet Train: गुड न्यूज! दिल्ली से पटना की दूरी मात्र इतने घंटे में होगी पूरी, रूट जान बिहार के लोगों का खिल जाएगा चेहरा, जानें सबकुछ

Bullet Train: आने वाले कुछ सालों में दिल्ली से पटना की दूरी मात्र 4-5 घंटे की रह जाएगी। जल्द इन दोनों राज्यों के बीद हाईस्पीड ट्रेन चलेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 9, 2026 4:13 अपराह्न

Bullet Train
Follow Us
---Advertisement---

Bullet Train: अभी दिल्ली से पटना जाने में प्रीमियम ट्रेनों से करीब 10-11 घंटे का समय लगता है, लेकिन अगर आपसे कहा जा कि आने वाले कुछ सालों में दिल्ली से पटना की दूरी मात्र 4-5 घंटे की रह जाएगी। बता दें कि रेलवे की तरफ से Bullet Train रूट को फाइनल कर लिटया गया है, जो दिल्ली, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल से होते हुए सीधा सिलीगुड़ी पहुंचेगी।

यह रूट कई मायनों में एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस रूट के शुरू होने से लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा एक राज्य से दूसरे राज्य की दूरी काफी कम हो जाएगी। यानि 4 से 5 घंटे में ही यात्री दिल्ली से बिहार पहुंच सकेंगे, जो अपने आप में एक नया कीर्तिमान होगा। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

क्या होगा संभावित Bullet Train रूट

बता दें कि अहमदाबाद-मुंबई Bullet Train का रूट लगभग तैयार हो चुका है। माना जा रहा है कि 2027 तक इसका संचालन भी शुरू हो सकता है। वहीं अब अन्य रूटों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक रेलवे की तरफ से दिल्ली से सिलीगुड़ी रूट पर इस ट्रेन को चलाने पर विचार किया जा रहा है। जो कई मायनों में एक गेमचेंजर साबित हो सकता है।

वहीं अगर दिल्ली से बिहार के रूट की बात करें तो दिल्ली, नोएडा, आगरा, कानपुर, लखनऊ,
अयोध्या/प्रयागराज, वाराणसी, बक्सर, आरा होते हुए पटना पहुंचेगी। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं कई गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में डीपीआर तैयार होने के बाद रूट फाइनल हो सकता है।

दिल्ली से पटना का सफर कितने घंटे में होगा?

बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद दिल्ली और पटना के बीच यात्रा समय में बड़ी कमी आने की उम्मीद है। अनुमान के मुताबिक, हाई-स्पीड रेल के जरिए यह सफर करीब 4 से 5 घंटे में पूरा हो सकता है। फिलहाल दिल्ली से पटना जाने में ट्रेन और अन्य माध्यमों से काफी अधिक समय लगता है। ऐसे में यह परियोजना यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित हो सकती है।

इसके साथ ही हर रोज बड़ी संख्या में यात्री दोनों राज्यों के बीच यात्रा करते है। आलम यह है कि ट्रेनें पूरी तरह से फुल रहती है। महीने भर पहले भी टिकट मिलना मुश्किल रहता है। इस रूट पर Bullet Train के चलने से यात्री आसानी तक अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। यहां तक की एक ही दिन में आवाजाही भी संभव हो सकती है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026