---Advertisement---

Elon Musk: टेस्ला प्रमुख ने एक बार फिर दिखाई अपनी ताकत, Forbes की खास लिस्ट में इन भारतीयों ने भी बनाई जगह; जानकर आप भी करेंगे गर्व

Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर इंसान टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने फोर्ब्स की खास सूची में पहला स्थान हासिल किया। साथ ही इस लिस्ट में कई भारतीयों ने जगह प्राप्त की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 12, 2026 3:17 अपराह्न

Elon Musk
Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: एक्सएआई, टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के प्रमुख एलन मस्क अक्सर किसी बड़े कारनामे की वजह से चर्चा में रहते हैं। मगर एलन मस्क इस बार अपनी ताकत और दुनिया के लिए किए जाने वाले कई धाकड़ कामों की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क ने वर्ल्ड की सबसे नामी मैगजीन फोर्ब्स की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। फोर्ब्स ने 2026 के लिए अमेरिका के सबसे महान आविष्कारकों की सूची जारी है। इसमें टेस्ला प्रमुख के अलावा कई भारतीयों ने अपनी जगह बनाई है।

Elon Musk बने अमेरिका के सबसे महान इनोवेटर, इन इडियंस ने बनाई जगह

फोर्ब्स ने अमेरिका के सबसे महान इनोवेटर्स की सूची में अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क के बाद दूसरे नंबर पर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस, तीसरे पर बिल गेट्स, चौथे पर जॉर्ज लुकास और पांचवें नंबर पर एनवीडिया के सीईओ जेंसन हुआंग का नाम है। फोर्ब्स की सूची में 6वें पर सैम ऑल्टमैन, सातवें पर फिल नाइट, आठवें पर मार्टिन रोथब्लैट, नौवें पर टेड टर्नर और 10वें नंबर पर भारतीय अमेरिकी बिजनेसमैन विनोद खोसला है। इसके साथ ही जय चौधरी, माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख सत्या नडेला, गूगल प्रमुख सुंदर पिचाई, शांतनु नारायण, नील मोहन और रेशमा सौजानी का नाम भी शामिल है।

एलन मस्क ने किए कई इनोवेशन

दुनिया की प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स के मुताबिक, ‘अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क ने टेस्ला, स्पेसएक्स, एक्सएआई और न्यूरोलिंक समेत कई कंपनियों के जरिए दुनिया के लिए कई इनोवेशन को जन्म दिया है। फोर्ब्स की 250 लोगों की सूची में एक-तिहाई से अधिक औरतें और अश्वेत लोग हैं। 50 साल पहले अमेरिका के दो सौ साल पूरे होने पर इसी तरीके से दिखता, और निश्चित रूप से उससे भी कम है, जो हमारे तीन सौ साल पूरे होने पर दिखेगा। यहां हर कोई अमेरिकी नागरिक है, हालांकि कई लोग ऐसे पैदा नहीं हुए थे। यूनाइटेड स्टेट्स इमिग्रेंट्स का देश है, और यह लिस्ट सबसे ऊपर से शुरू होकर यह दिखाती है।’ ऐसे में एलन मस्क का टॉप पॉजिशन पर होना सबकुछ साफ करता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

US Iran War

अगस्त 10, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026