EPFO: नौकरीपेशा लोगों के लिए बचत का एक सबसे बढ़िया साधन है, वह है पीएफ, या यूं कहें कि इमरजेंसी के समय प्रोविडेंट फंड में जमा एक अहम भूमिका निभााता है। लेकिन कई बार खाताधारकों को पीएफ का पैसा निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार EPFO की वेबसाइट में गड़बड़ी के कारण पैसा निकासी में काफी समय लग जाता है। आज हम इस लेख के माध्यम से एक ऐसा एप बताने जा रहे है, जिसकी मदद से आप आसानी से पीएफ का पैसा अप्लाई कर सकते है और पूरी प्रक्रिया के बाद कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा पैसा आपके खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। चलिए आपको बताते है कि इस एप के फायदें
ये एप चुटकियों में काम को करेगा पूरा
बड़ी संख्या में पीएफ खाताधारक वेबसाइट के माध्यम से फंड निकलाने की प्रक्रिया को पूरा करते है, जिसकी वजह से कई बार उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन संगठन द्वारा पहले उमंग एप को खाताधारकों के लिए लॉन्च किया गया था। इस एप की मदद से पासबुक देख सकते है।
EPFO services are now smarter and simpler with the UMANG App.
Providing seamless and secure access to essential EPFO services for employees, employers and pensioners, strengthening digital ease and social security inclusion across the nation.#EPFOWithYou #HumHainNa #EPFO… pic.twitter.com/NAMrRfO7o3— EPFO (@officialepfo) April 6, 2026
पीएम पैसों की निकासी के लिए क्लेम कर सकते है। इसके अलावा क्लेम की गई प्रक्रिया को ट्रैक कर सकते है। साथ ही अपना यूएएनकार्ड को डाउनलोड कर सकते है। इस एप में कई अन्य प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है, जिसमे – नियोक्ता केंद्रित सेवाएं, पेंशनर्स सेवाएं, चेहरे के माध्यम से यूएएन सेवाएं, इसके अलावा सामान्य सेवाएं भी मौजूद है।
उमंग एप से पीएफ के लिए ऐसे करें अप्लाई
- UMANG App डाउनलोड करें (Play Store/App Store)
- मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
- EPFO सेक्शन में जाएं।
- UAN (Universal Account Number) डालें।
- OTP से वेरिफिकेशन करें।
- “Raise Claim” ऑप्शन चुनें।
- बैंक डिटेल कन्फर्म करें।
- क्लेम सबमिट करें।
- कुछ ही दिनों में पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगा।
नियोक्ता इन बातों को ना करें इग्नोर – EPFO
अगर आप पीएफ का पैसा निकालने की सोच रहे है तो ध्यान रहें आपका यूएएन एक्टिव होना चाहिए। इसके अलावा ये आधार और पैन कार्ड से लिंक होना चाहिए। साथ ही केवाईसी प्रक्रिया भी पूरी तरह से अपडेट होना चाहिए। इसके अलावा मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए। अगर इनमे में किसी में भी खामियां पाई जाती है तो आप पीएफ के पैसे के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे। कई बार इन्हीं सब के कारण EPFO द्वारा अप्लाई किए हुए पीएफ को कैंसिल कर दिया जाता है।






