---Advertisement---

Financial Rules Change from 1st March 2025: ध्यान दें! Fixed Deposit से लेकर गैस सिलेंडर के दाम तक, कल से वित्तीय नियमों में होंगे यह अहम बदलाव

Financial Rules Change from 1st March 2025: 1 मार्च 2025 से कई वित्तीय बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा जेब पर असर पड़ेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 28, 2025 4:36 अपराह्न

Financial Rules Change from 1st March 2025
Follow Us
---Advertisement---

Financial Rules Change from 1st March 2025: फरवरी 2025 का महीना खत्म होने वाला है, कल से मार्च का महीना शुरू हो जाएगा। देश में हर महीने की पहली तारीख को कई तरह के नियमों में बदलाव देखने को मिलते हैं। इसी तरह 1 मार्च को भी कई ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा, जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। चलिए आपको बताते है कि 1 मार्च 2025 से किन नियमों में बदलाव होंगे।

गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव – Financial Rules Change from 1st March 2025

गौरतलब है कि हर महीने की 1 तारीख को गैस सिलेंडर कंपनियों द्वारा गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव किया जाता है। बता दें कि पिछले महीने ही गैस कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटा दिए थे। वहीं अब उम्मीद की जा रही है सरकार इस बार भी गैस सिलेंडर के दामों में कटौती कर सकती है।

Fixed Deposit के ब्याज दरों में होगा बड़ा बदलाव

1 मार्च 2025 से बैंक फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव कर सकते है, जिसके बाद निवेशकों को फायदा और नुकसान दोनों ही हो सकता है। गौरतलब है कि 1 मार्च 2025 से बैक Fixed Deposit क ब्याज दरों को घटा या बढ़ा सकता है, यानि कल ही पता लगेगा कि बैंक एफडी धारकों को फायदा पहुंचाएगा या नुकसान।

इस तारीख तक अपडेट कर सकेंगे UAN

आपको बता दें कि ईपीएफओ यानि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने यूएएन नंबर को एक्टिवेट करने की तारीख को बढ़ा दिया था, जो 15 मार्च 2025 को खत्म हो जाएगा, साथ ही बैंक खातों को आधार से लिंक करने की भी आखिरी तारीख 15 मार्च 2025 है।

Mutual Fund में जोड़ सकेंगे 10 नॉमिनी – Financial Rules Change from 1st March 2025

म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए 1 मार्च 2025 से सेबी ने अपने नए नियमों में बदलाव किया है, नए नियम के अनुसार अब म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले निवेशकों 10 नॉमिनी का नाम जोड़ सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026